शहाबुद्दीन की नाक में दम करने वाले पूर्व DGP डीपी ओझा कौन?
जिनके निधन से हर आंख नम DP Ojha Passes Away: बिहार के पूर्व डीजीपी डीपी ओझा का निधन हो गया है।
उन्होंने पटना में अपने घर पर अंतिम सांस ली।
वो काफी समय से बीमार चल रहे थे।
DP Ojha Passes Away : बिहार के पूर्व डीजीपी डीपी ओझा का निधन हो गया है।
वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
वे 1967 बैच के आईपीएस अधिकारी थे।
उन्हें कड़क छवि के लिए जाना जाता था।
उन्होंने डीजीपी रहते बिहार के बाहुबली सांसद शहाबुद्दीन की नाक में दम कर रखा था, लेकिन आज डीपी ओझा का पटना मे निधन हो गया।
वे काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे।
स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से पीड़ित ओझा भारतीय पुलिस सेवा की नौकरी से वीआरएस लेने के बाद पटना में ही रह रहे थे।
डीपी ओझा को राबड़ी देवी की सरकार में 1 फरवरी 2003 को डीजीपी बनाया गया था।
डीजीपी बनने के बाद डीपी ओझा ने माफियाओं और बाहुबलियों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया थ।. सिवान के बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ उन्होंने कड़ी करवाई शुरू कर दी थी।
जब उनके ऊपर सरकार ने दबाव बनाना शुरू किया तो वे बगावत की भूमिका में आ गए थे।
उन्होंने मोहम्मद शहाबुद्दीन के खिलाफ 150 पेज का रिपोर्ट तैयार किया था, जिसमे अंडरवर्ल्ड के साथ मोहम्मद शहाबुद्दीन के रिश्तों का पूरा कच्चा चिट्ठा था।
कई मामले में लालू प्रसाद यादव को भी उन्होंने नहीं बख्शा, इसलिए राबड़ी देवी की सरकार ने रिटायमेंट के 2 महीने पहले ही डीपी ओझा को डीजीपी के पद से हटा दिया।
उनके बाद डब्ल्यू एच खान को डीजीपी बना दिया।
डीपी ओझा ने वीआरएस ले लिया और सक्रिय राजनीति में उतर गए।
बेगूसराय से निर्दलीय चुनावी मैदान में भी उतरे, लेकिन सफल नहीं रहे।
इसके बाद वे पटना में ही रहने लगे।
परिवार के अनुसार, पिछले कई दिन से वे काफी बीमार चल रहे थे।
कैसा रहा राजनीति में करियर जनवरी 2003 में राबड़ी देवी के नेतृत्व वाली तत्कालीन आरजेडी सरकार ने उन्हें बिहार के डीजीपी पद पर अपॉइंट किया।
हालांकि, उनकी आरजेडी के टॉप नेता लालू यादव से बिल्कुल नहीं बनी।
डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस रहते हुए उन्होंने सीवान से तत्कालीन सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन पर शिकंजा कसना शुरू किया।
उसके खिलाफ मर्डर, किडनैपिंग, फिरौती जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज थे।
Article Advertisement
Politics
शहाबुद्दीन की नाक में दम करने वाले पूर्व DGP डीपी ओझा कौन? जिनके निधन से हर आंख नम
शहाबुद्दीन की नाक में दम करने वाले पूर्व DGP डीपी ओझा कौन? जिनके निधन से हर आंख नम DP Ojha Passes Away: बिहार के पूर्व डीजीपी डीपी ओझा का निधन हो गया है। उन्होंने पटना में अपने घर पर अंतिम सांस ली। वो काफी समय से बीमार चल रहे थे। DP Ojha Passes Away : बिहार के पूर्व डीजीपी डीपी ओझा का निधन हो गया है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
