द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम भाषण में कहा, भारत ने चैंपियन की तरह पलटवार किया कोलंबो, 21 जुलाई (भाषा) श्रीलंका दौरे पर गई सीमित ओवरों की भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे एकदिवसीय मैच में जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम करने के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने प्रेरक भाषण में कहा कि ‘टीम इंडिया’ ने चैंपियन की तरह जवाब दिया।
जीत के लिए 276 रन का पीछा करने उतरी भारतीय टीम मंगलवार को 36वें ओवर में सात विकेट पर 193 रन बनाकर संघर्ष कर रही थी।
दीपक चाहर (नाबाद 69) और भुवनेश्वर कुमार (नाबाद19) की 84 रन की अटूट साझेदारी से हालांकि टीम पांच गेंद शेष रहते तीन विकेट से जीत दर्ज करने में सफल रही।
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) डॉट टीवी पर जारी गये गये वीडियो में द्रविड़ ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते दिख रहे है।
उन्होंने कहा, ‘‘ जाहिर है मैच के परिणाम के मामले में हम सही जगह रहे।
यह अविश्वसनीय और शानदार है, लेकिन अगर हम मैच हार भी जाते तो यह संघर्ष पूरी तरह से शानदार था।
आप सभी ने बहुत अच्छा किया।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कहा था कि वे (श्रीलंका) वापसी करेंगे, हमें पता था कि हमें विरोधी टीम का सम्मान करना होगा।
उनसे ऐसी प्रतिक्रिया की उम्मीद थी क्योंकि वे भी एक अंतरराष्ट्रीय टीम हैं।
उन्होंने वापसी की लेकिन हमने एक चैंपियन टीम की तरह जवाब दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने का तरीका ढूंढा।
आप सब ने वास्तव में अच्छा किया।’’ चाहर की एकदिवसीय में यह पहली अर्धशतकीय पारी थी।
उन्होंने भुवनेश्वर के साथ शानदार सूझबूझ का परिचय दिया।
द्रविड़ ने कहा, ‘‘ यह व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में बात करने का सही समय नहीं है, जाहिर है कि कुछ शानदार व्यक्तिगत प्रदर्शन देखने को मिले, खासकर मैच के आखिरी पलों में।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘ हमने इस बारे में बात की थी, हम इस खेल में हर खिलाड़ी के योगदान को स्वीकार करते हैं ।
अगर आप पूरे मैच पर नजर डालें तो टीम का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।
हमने गेंदबाजी में भी इतना अच्छा प्रदर्शन किया।’’ इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव, भुवनेश्वर और चाहर भी मैच को लेकर अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं।
मैच में 53 रन की पारी खेलने वाले सूर्यकुमार ने कहा, ‘‘मेरे पास शब्द नहीं हैं।
मैं जिन मैचों का हिस्सा रहा हूं, उसमें मुझे लगता है कि यह सबसे अच्छा मुकाबला रहा।
यह मेरी आंखों के सामने हुआ यह एक अविश्वसनीय जीत है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ भुवी (भुवनेश्वर), हमारे अनुभवी खिलाड़ी और डीसी (चाहर) की बल्लेबाजी के बारे में हम बात करते रहे हैं।
आज उन्होंने खुद को साबित किया यह पूरी टीम का प्रयास था।
’’ चाहर ने चुटिले अंदाज में कहा, ‘‘ हर बार गेंदबाजी करने के बाद हमें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिलता था।
आज मिला अच्छा लगा 50 ओवर क्षेत्ररक्षण करने के बाद मैंने लगभग 25 ओवर तक बल्लेबाजी की।’’
Article Advertisement
Sports
द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम भाषण में कहा, भारत ने चैंपियन की तरह पलटवार किया
द्रविड़ ने ड्रेसिंग रूम भाषण में कहा, भारत ने चैंपियन की तरह पलटवार किया कोलंबो, 21 जुलाई (भाषा) श्रीलंका दौरे पर गई सीमित ओवरों की भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने दूसरे एकदिवसीय मैच में जीत के साथ तीन मैचों की श्रृंखला अपने नाम करने के बाद ड्रेसिंग रूम में अपने प्रेरक भाषण में कहा कि ‘टीम इंडिया

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
