DRDO apprentice : डीआरडीओ दे रहा अप्रेंटिस का मौका, 30 पदों पर मांगे आवेदन प्रतिष्ठित संस्थान में अप्रेंटिस करने का मौका तलाश रहे युवाओं को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है. जानें निर्धारित पदों के बारे में विस्तार से... DRDO apprentice : डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) के डिफेंस साइंटिफिक इन्फॉर्मेशन एंड डॉक्यूमेंटेशन सेंटर (डेसीडॉक) एवं डायरेक्टोरेट ऑफ प्लानिंग एंड कोऑर्डिनेशन (डीपी एंड सी) में अप्रेंटिस के 30 पदों पर आवेदन मांगे हैं. अप्रेंटिसशिप की अवधि एक वर्ष है. कुल पद 30 अप्रेंटिस लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस 20 कंप्यूटर साइंस 7 फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी 2 प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी 1 आप कर सकते हैं आवेदन लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस अप्रेंटिस के लिए स्नातक के साथ लाइब्रेरी एवं इन्फॉर्मेशन साइंस में एक वर्षीय डिग्री या तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. कंप्यूटर साइंस अप्रेंटिस के लिए कंप्यूटर साइंस में तीन वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त करनेवाले आवेदन के पात्र हैं. फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी अप्रेंटिस के लिए फोटोग्राफी/वीडियोग्राफी में तीन वर्षी डिप्लोमा या आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी अप्रेंटिस के लिए प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी में तीन वर्षीय डिप्लोमा की योग्यता मांगी गयी है. आयु सीमा आवेदन के लिए अधिकतम आयु सीमा 28 वर्ष तय है. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी. स्टाइपेंड लाइब्रेरी एवं इन्फॉर्मेशन साइंस अप्रेंटिस पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों को 9000 रुपये प्रतिमाह एवं अन्य पदों के लिए 8000 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जायेगा. चयन प्रक्रिया प्राप्त आवेदन पत्रों में उम्मीदवारों को योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. शॉर्टलिस्ट हुए उम्मीदवारों का अंतिम चयन लिखित परीक्षा/ इंटरव्यू एवं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के अनुसार किया जायेगा. ऐसे करें आवेदन निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करनेवाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट drdo.gov.in के माध्यम से आवेदन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. भरे गये आवेदन पत्र को द डायरेक्टर, डेसिडॉक, मेटकॉफ हाउस, दिल्ली – 110054 के पते पर भेजना होगा. आवेदकों का वेबसाइट http://www.mhrdnats.gov.in या http://nats.education.gov.in में रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है. अंतिम तिथि : 20 मई, 2025. विवरण के लिए देखें : https://www.drdo.gov.in/drdo/
Jobs
DRDO apprentice : डीआरडीओ दे रहा अप्रेंटिस का मौका, 30 पदों पर मांगे आवेदन
DRDO apprentice : डीआरडीओ दे रहा अप्रेंटिस का मौका, 30 पदों पर मांगे आवेदन प्रतिष्ठित संस्थान में अप्रेंटिस करने का मौका तलाश रहे युवाओं को डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है. जानें निर्धारित पदों के बारे में विस्तार से... DRDO apprentice : डिफेंस रिसर्च

Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Jobs
बिहार में सरकारी नौकरी का मौका, कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया जारी, युवाओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

Jobs
बिहार में 32,388 शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ, BPSC ने TRE-4 का विज्ञापन जारी किया

Jobs
12वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका: CPCB में 51 Vacancy, ₹1.71 लाख तक Salary; आज रात बंद होगा आवेदन

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Bihar
छठ पूजा का मेरे जीवन में बहुत महत्व है: अक्षरा सिंह, गंगा जल लाकर परिवार के साथ खरना प्रसाद बनाने में जुटीं
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
23 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
20 views
#3प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#4शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
19 views
#5सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार पर टिप्पणी से भड़के संजय झा, बोले- INDIA गठबंधन की नींव उन्होंने रखी थी
19 views
#6छठ महापर्व को लेकर कटिहार में प्रशासन अलर्ट, विभिन्न प्रखंडों में घाटों की साफ-सफाई और तैयारियों की लगातार हो रही निगरानी
18 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
