अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ हंगामा

अररिया में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ हंगामा सूबे में शराबबंदी के बाबजूद जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार पांव पसार रहा है। नशे का सौदागर पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे युवाओं की रगों में नशा घोल रहा है। हालांकि नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करती नजर

अररिया में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ हंगामा

Article Advertisement

अररिया में नशे के बढ़ते कारोबार के खिलाफ हंगामा सूबे में शराबबंदी के बाबजूद जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण इलाकों में बड़े पैमाने पर नशे का कारोबार पांव पसार रहा है। नशे का सौदागर पुलिस प्रशासन की नाक के नीचे युवाओं की रगों में नशा घोल रहा है।

Article Advertisement

हालांकि नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई भी करती नजर आती है। लेकिन नशे के कारोबारियों पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा है। शहर में नशे के बढ़ते कारोबार पर रोकथाम लगाने की मांग को लेकर बुधवार को दर्जनों लोग कोसी कालोनी स्थित एसपी आवास पहुंचे और नशे कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। एसपी आवास के पास पहुंचे लोग शहर के भगत टोला, मीर शिकार टोला, ककुड़वा बस्ती व आसपास के इलाकों में धड़ल्ले से बिक रही नशीली दवा कारोबारियों पर लगाम लगाने की मांग कर रहे थे। हालांकि एसपी आवास से बाहर नहीं निकली लेकिन जानकारी के बाद नगर थानेदार किंग कुंदन सदलबल पंहुच कर आवास के बाहर जमा लोगों को वहां से हटाया। इसके बाद ये लोग मुख्य मार्ग पर आकर जमकर विरोध जताया। विरोध कर रहे मो आशिक आलम, मो अब्दुल, मो शहवाज, मो सद्दाम, साबिर आलम, राजा, मो मोहतसिम आलम, महताब आलम आदि ने कहा कि ककुड़वा बस्ती, मीर शिकार टोला, भगत टोला आदि जगहों पर खुलेआम नशीली दवा बेची जाती है। इससे वहां रहने वाले परेशान हैं। कहने पर झूठे मुकदमा में फंसाने व मारपीट करने की धमकी दी जाती है। पुलिस ने लोगों को कार्रवाई का भरोसा देते हुए विरोध कर रहे लोगो को शांत कराते हुए वापस भेजा। गौरतलब है कि नशीली दवा व नशे की सुई लेने वाले पैसे के लिए चोरी, लूटपाट, मारपीट, आदि घटना को आये दिन अंजाम देते रहते हैं। इससे सिर्फ आमलोग ही नहीं बल्कि पुलिस को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read