अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

अररिया में नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प

अररिया में नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय बटुरबाड़ी बालक में रविवार को नशा मुक्त समाज बनाने की सफलता को लेकर बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी मो. मुनीश आलम ने की। मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज ब

अररिया में नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प

Article Advertisement

अररिया में नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प अररिया प्रखंड के मध्य विद्यालय बटुरबाड़ी बालक में रविवार को नशा मुक्त समाज बनाने की सफलता को लेकर बुद्धिजीवियों एवं ग्रामीणों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी मो. मुनीश आलम ने की।

Article Advertisement

मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे बुद्धिजीवियों व ग्रामीणों ने नशा मुक्त समाज बनाने के लिए संकल्पित हुए। सभा को अधिवक्ता डॉ. सदरे आलम, समाजसेवी अवेश यासीन, खालिद हुसैन, पूर्व सरपंच मो. मुस्लिम आदि ने संबोधित करते हुए नशा के शिकार हो रहे युवा वर्गों पर दुख व्यक्त करते हुए समाज के विकास व शिक्षा के लिए इसे खतरनाक बताया। इसके साथ हीं नशा मुक्त समाज निर्माण के लिए हर गांव व टोले स्तर पर अभियान चलाने, नशा के शिकार हो रहे युवाओं के लिए रोजगार सृजन को बढ़ावा देने एवं थाना स्तर पर इस अभियान की सफलता को लेकर पुलिस प्रशासन से सहयोग लेने से संबंधित विस्तार पूर्वक चर्चाएं की गई। जबकि मौलाना निजामुद्दीन नौमानी ने नशामुक्त समाज बनाने के लिए दुआ के साथ कार्यक्रम का समापन किया। अभियान का शुभारंभ समाजसेवी अवेश यासीन ने झमटा पंचायत से की है। मौके मो. हाशिम सईद, मो. नादिर, मास्टर जमालुद्दीन, मुर्शीद आलम, मो. रबूल, शमसुद्दीन, देवनारायण साह, दिलीप साह, ब्रह्मदेव साह, गुलाई ततमा, मो. जकी, नैयर हकीमुद्दीन आदि ग्रामीण व बुद्धिजीवी उपस्थित थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read