अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Sports

एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस टूर्नामेंट में हो सकता है आमना-सामना

एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस टूर्नामेंट में हो सकता है आमना-सामना बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अब रोहित शर्मा और विराट कोहली भी घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में इन दोनों की आपस में भिड़ंत देखने को मिल सकती है। Duleep Trophy 2024: श्रील

एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस टूर्नामेंट में हो सकता है आमना-सामना

Article Advertisement

एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, इस टूर्नामेंट में हो सकता है आमना-सामना बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले अब रोहित शर्मा और विराट कोहली भी घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। ऐसे में इन दोनों की आपस में भिड़ंत देखने को मिल सकती है। Duleep Trophy 2024: श्रीलंका दौरे के बाद अब भारतीय टीम इंटरनेशन क्रिकेट से एक महीने के ब्रेक पर रहने वाली है। इस बीच भारत में दलीप ट्रॉफी खेली जाएगी। इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी भी खेलते हुए दिखाई देंगे। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली भी लंबे समय के बाद घरेलू क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देंगे। दरअसल बांग्लादेश के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज से पहले बीसीसीआई सेलेक्टर चाहते हैं कि रोहित और विराट भी घरेलू क्रिकेट खेले। जिससे उनकी टेस्ट सीरीज को लेकर तैयारी और ज्यादा मजबूत हो जाएगी। बता दें, 5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी 2024 की शुरुआत होने जा रही है। ये खिलाड़ी नहीं खेलेगा घरेलू क्रिकेट इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक शुभमन गिल, केएल राहुल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव को दलीप ट्रॉफी में खेलने के लिए कहा गया है। हालांकि, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टूर्नामेंट नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें लंबे समय तक आराम दिया गया है। सेलेक्टर बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों के लिए उनके शामिल होने पर भी चर्चा करने वाले हैं क्योंकि भारत को अगले चार महीनों में ऑस्ट्रेलिया में 5 टेस्ट सहित 10 टेस्ट मैचों की कड़ी तैयारी करनी है। बीसीसीआई चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर का पैनल टूर्नामेंट में भाग लेने वाली चार टीमों – भारत ए, भारत बी, भारत सी और भारत डी का चयन जल्द ही करेगा।   मोहम्मद शमी की हो सकती है वापसी लंबे समय से इंजरी के चलते भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी वापसी के लिए तैयार हैं। खुद दलीप ट्रॉफी खेलने को लेकर शमी ने बयान दिया था। शमी ने कहा था कि वे बंगाल के लिए द्लीप ट्रॉफी में एक या दो मैच जरूर खेलेंगे। दलीप ट्रॉफी में 6 मैच खेले जाएंगे। जो 5 से 24 सितंबर तक होंगे। इस बीच 19 सितंबर से भारत और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read