Seemanchal
कचरे के ढेर पर शहर, सड़ांध से लोग परेशान
Published: 8/2/2020, 11:33:27 am•472 views•Seemanchal Live
कचरे के ढेर पर शहर, सड़ांध से लोग परेशान नगर कर्मियों की बेमियादी हड़ताल समाप्त कराने के लिए सदर विधायक सह भाजपा के सचेतक मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग के मंत्री व प्रधान सचिव से मिलकर अनुरोध किया है। शुक्रवार को विधायक तारकिशोर प्रसाद ने पटना में मिलकर सफाई कर्मियों से हड़ताल से अवगत कराया। कहा कि शहर क

कचरे के ढेर पर शहर, सड़ांध से लोग परेशान नगर कर्मियों की बेमियादी हड़ताल समाप्त कराने के लिए सदर विधायक सह भाजपा के सचेतक मुख्य सचिव, नगर विकास विभाग के मंत्री व प्रधान सचिव से मिलकर अनुरोध किया है।
शुक्रवार को विधायक तारकिशोर प्रसाद ने पटना में मिलकर सफाई कर्मियों से हड़ताल से अवगत कराया।
कहा कि शहर की स्थिति नारकीय हो गयी है इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करें।
विभाग के मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि 1990 से पूर्व बहाल दैनिक मजदूरी करनेवालों को नियमित किया जायेगा।
लेकिन 1990 के बाद करना मुश्किल होगा।
मंत्री ने जानकारी दिया कि एनजीओ से एक अप्रैल से काम लिया जाना है।
लोकायुक्त न्यायालय से आदेश मिलने के बाद विभाग ने उक्त निर्णय लिया है।
सफाई कर्मियों के बेमियादी हड़ताल में चले जाने के कारण शुक्रवार को सातवें दिन शहर के विभिन्न वार्डों से कचरा उठाव नहीं किया गया।
जिससे पूरा परिक्षेत्र कचरामय हो गया है।
नाले का गंदा पानी बहने के कारण नगर निगम कार्यालय परिसर के आसपास के क्षेत्रों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
जिसके कारण शहर के प्रमुख पथों एमजी रोड, गोलछा कटरा, गर्ल्स स्कूल रोड, आनंद भवन रोड सहित आसपास के क्षेत्रों के दुकानदारों के यहां इन दिनों ग्राहक नहीं पहंुचें।
जिसके कारण उन्हें आर्थिक मंदी के दौर से गुजरने की मजबूरी बनी रही।
जबकि बुधवार को शहर के व्यापारियों द्वारा विरोध प्रदर्श किया गया था।
बावजूद शहर की स्थिति अब भी यथावत है।
शुक्रवार को गंदगी और जल जमाव के बीचो बीच आम राहगीरों को आने जाने को विवश होना पड़ रहा है।
लेकिन न तो जिला प्रशासन और न ही नगर निगम प्रशासन ही शहर की साफ सफाई के लिए कोई कदम उठा रहे हैं।
सातवें दिन भी सफाई कर्मी व दैनिक सफाई कर्मी काम पर नहीं लौटे।
जिसके कारण नगर निगम कार्यालय से लेकर शहर के सभी 45 वार्डों में गंदगी का साम्राज्य कायम हो गया HINDUSTAAN
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



