अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

चीन में 6.0 तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 60 घायल

चीन में 6.0 तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 60 घायल बीजिंग, 16 सितंबर (भाषा) चीन के दक्षिणपश्चिमी सिचुआन प्रांत में बृहस्पतिवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गए। सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह चार ब

चीन में 6.0 तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 60 घायल

Article Advertisement

चीन में 6.0 तीव्रता का भूकंप, तीन लोगों की मौत, 60 घायल बीजिंग, 16 सितंबर (भाषा) चीन के दक्षिणपश्चिमी सिचुआन प्रांत में बृहस्पतिवार को 6.0 तीव्रता का भूकंप आया जिसमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गए।

Article Advertisement

सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह चार बजकर 33 मिनट पर लक्सियन काउंटी में आया और उसका केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था। भूकंप में तीन लोगों की मौत हो गयी और 60 अन्य घायल हो गए। चीन भूकंप नेटवर्क केंद्र (सीईएनसी) के अनुसार, भूकंप का केंद्र 29.2 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 105.34 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा। भूकंप के बाद लुझोउ शहर में करीब 3,000 लोगों को बचाव प्रयासों में लगाया गया। काउंटी के फुजी शहर के एक गांव में निवासियों के लिए अस्थायी शिविर बनाए गए हैं। सिचुआन प्रांत में 2008 में आठ तीव्रता के भूकंप में हजारों लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हो गए थे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read