अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजरनेपाल में बारिश तो बिहार में क्यों बढ़ जाती है धड़कन? कुरसेला में खतरे के निशान से ऊपर रही कोसी, कटिहार तक निगरानीGoogle ने उतारा Gemini 3.8 Flash: Coding से Cyber Security तक AI की नई छलांग, अब खुद काम संभालेंगे AI Agents5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई ShootingUP के बागपत में भीषण हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत; कई की हालत गंभीरHormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतराCBI ने दी गई सफाईः बिहार सरकार की नई अधिसूचना से मिलीं अधिक शक्तियां, जांच के नियमों में नहीं हुआ कोई बदलावबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारSasaram News : बिहार पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद ही होगा मतदान.कौन हैं नवीन चौधरी? जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल पाने वाले पहले गैर-स्थानीय IAS, बिहार से है ताल्लुकबिहार में नाबालिग से दरिंदगी: छह घंटे में तीन आरोपी पकड़े गए; खेलने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्मबिहार में बाढ़ के बीच फिर भारी बारिश का अलर्ट: 8 सितंबर को बिगड़ेगा मौसम, सीमांचल के 4 जिलों पर भी नजरनेपाल में बारिश तो बिहार में क्यों बढ़ जाती है धड़कन? कुरसेला में खतरे के निशान से ऊपर रही कोसी, कटिहार तक निगरानीGoogle ने उतारा Gemini 3.8 Flash: Coding से Cyber Security तक AI की नई छलांग, अब खुद काम संभालेंगे AI Agents5 साल बाद ‘Captain India’ ने भरी उड़ान: Pilot बने Kartik Aaryan, London में शुरू हुई ShootingUP के बागपत में भीषण हादसा: दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की पिकअप पलटी, 13 की मौत; कई की हालत गंभीरHormuz पर ईरान का बड़ा कदम: बनेगा नया Restricted Zone, बिना अनुमति घुसे जहाजों को चेतावनी; दुनिया की Oil Supply पर खतराCBI ने दी गई सफाईः बिहार सरकार की नई अधिसूचना से मिलीं अधिक शक्तियां, जांच के नियमों में नहीं हुआ कोई बदलावबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 सितम्बर के मुख्य और ताजा समाचारSasaram News : बिहार पंचायत चुनाव: परिसीमन के बाद ही होगा मतदान.कौन हैं नवीन चौधरी? जम्मू-कश्मीर में डोमिसाइल पाने वाले पहले गैर-स्थानीय IAS, बिहार से है ताल्लुकबिहार में नाबालिग से दरिंदगी: छह घंटे में तीन आरोपी पकड़े गए; खेलने के बहाने ले जाकर किया दुष्कर्म

Article Advertisement

Politics

पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत, चीन रविवार को सैन्य वार्ता करेंगे

पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत, चीन रविवार को सैन्य वार्ता करेंगे नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भारत और चीन के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता का एक और दौर रविवार को होगा, जिसमें पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष बिंदुओं से सैनिकों की वापसी प्रक्रिया में कुछ आगे बढ़ने पर ध्यान दिया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने

पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत, चीन रविवार को सैन्य वार्ता करेंगे

Article Advertisement

पूर्वी लद्दाख गतिरोध: भारत, चीन रविवार को सैन्य वार्ता करेंगे नयी दिल्ली, नौ अक्टूबर (भाषा) भारत और चीन के बीच उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता का एक और दौर रविवार को होगा, जिसमें पूर्वी लद्दाख में टकराव वाले शेष बिंदुओं से सैनिकों की वापसी प्रक्रिया में कुछ आगे बढ़ने पर ध्यान दिया जाएगा। सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि वार्ता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीनी पक्ष पर मोल्डो सीमा बिंदु पर सुबह साढ़े दस बजे शुरू होगी। भारतीय पक्ष से उम्मीद की जाती है कि वह देप्सांग बुलगे और डेमचोक में मुद्दों के समाधान के लिए दबाव डालने के अलावा टकराव वाले शेष बिंदुओं से जल्द से जल्द सैनिकों की वापसी की मांग करेगा। दोनों देशों के बीच 12वें दौर की वार्ता 31 जुलाई को हुई थी। वार्ता के कुछ दिनों बाद, दोनों सेनाओं ने गोगरा में सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया पूरी की, जिसे इस क्षेत्र में शांति की बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा गया। चीनी सैनिकों द्वारा घुसपैठ की कोशिश की दो हालिया घटनाओं की पृष्ठभूमि में 13वें दौर की वार्ता होगी। ये घटनाएं उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में और दूसरी अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में हुई थी। भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच पिछले हफ्ते अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में यांग्जी के पास कुछ देर के लिए ठन गई थी और इसे स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार दोनों पक्षों के स्थानीय कमांडरों के बीच बातचीत के बाद सुलझाया गया। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी। एक महीने पहले भी, उत्तराखंड के बाराहोती सेक्टर में एलएसी को लगभग 100 चीनी सैनिकों द्वारा पार किए जाने के बाद दोनों मुल्कों के सैनिकों के बीच तनातनी की घटना हुई थी। थल सेनाध्यक्ष जनरल एम एम नरवणे ने शनिवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में चीन द्वारा सैन्य निर्माण और बड़े पैमाने पर तैनाती को बनाए रखने के लिए नए बुनियादी ढांचे का विकास चिंता का विषय है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि चीनी सेना सर्दियों के दौरान भी तैनाती बनाए रखती है, तो इससे एलओसी (नियंत्रण रेखा) जैसी स्थिति हो सकती है, हालांकि सक्रिय एलओसी जैसा नहीं होगा, जैसा कि पाकिस्तान के साथ पश्चिमी मोर्चे पर है। रविवार की वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेह स्थित 14 वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन करेंगे।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read