अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Sports

आरसीबी से पार पाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा पंजाब किंग्स को

आरसीबी से पार पाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा पंजाब किंग्स को अहमदाबाद, 29 अप्रैल (भाषा) लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले

आरसीबी से पार पाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा पंजाब किंग्स को

Article Advertisement

आरसीबी से पार पाने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा पंजाब किंग्स को अहमदाबाद, 29 अप्रैल (भाषा) लगातार लचर प्रदर्शन के कारण बैकफुट पर पहुंचे पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना अभियान पटरी पर लाने के लिये रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ शुक्रवार को यहां होने वाले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों पांच विकेट से हार झेलने वाली पंजाब किंग्स के लिये आरसीबी की कड़ी चुनौती का सामना करना आसान नहीं होगा जिसकी टीम हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। पंजाब की टीम चार हार और दो जीत से चार अंक लेकर अंकतालिका में छठे स्थान पर है जबकि आरसीबी ने पांच मैच जीते हैं और वह 10 अंक के साथ चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) से केवल रन गति के आधार पर पीछे दूसरे नंबर पर है। सीएसके के हाथों एकमात्र हार को छोड़ दिया जाए तो आरसीबी अपने पहले आईपीएल खिताब का मजबूत दावेदार बना हुआ है तथा टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ उसके अधिकतर खिलाड़ी फार्म हासिल कर रहे हैं। पंजाब को अब तक उसके बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण नुकसान पहुंचा है। अपने छह मैचों में केएल राहुल की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों में पहले बल्लेबाजी करते हुए 106, 120 और 123 का कम स्कोर बनाया। राहुल ने अब तक अपनी टीम की तरफ से बल्लेबाजी का जिम्मा संभाला है और उनसे टीम को फिर से अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। मयंक अग्रवाल अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठा पाये हैं जबकि क्रिस गेल छह मैचों में से केवल दो में चल पाये हैं। निकोलस पूरण रन बनाने के लिये जूझ रहे हैं। वह पांच मैचों में केवल 28 रन बना पाये हैं। तीन पारियों में तो वह खाता भी नहीं खोल पाये थे। टीम को उनके स्थान पर टी20 के अग्रणी बल्लेबाज इंग्लैंड के डेविड मलान को अंतिम एकादश में रखना चाहिए। जब बड़ा स्कोर नहीं होता है तो पंजाब के गेंदबाज भी कुछ नहीं कर सकते हैं। उसकी गेंदबाजी में भी हालांकि आक्रामकता का अभाव दिखता है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वे 195 रन का बचाव नहीं कर पाये थे जबकि राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बमुश्किल 221 रन का बचाव किया था। दूसरी तरफ आरसीबी लगातार अच्छे प्रदर्शन तथा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन से जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है। एबी डिविलियर्स ने फिर से बल्लेबाजी में जलवा दिखाया जबकि गेंदबाजों ने मिलकर अच्छा प्रयास करके आरसीबी को पांचवीं जीत दिलायी। आरसीबी की बल्लेबाजी भी विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, डिविलियर्स और आस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल पर काफी निर्भर है। ये चारों हालांकि अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिससे टीम जीत हासिल करती जा रही है। रजत पाटीदार ने पिछले मैच में अपनी क्षमता दिखायी जबकि काइल जैमीसन भी निचले क्रम में उपयोगी रन जुटा सकते हैं। आरसीबी का गेंदबाजी विभाग भी प्रभावी रहा है। हर्षल पटेल ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी है जबकि मोहम्मद सिराज ने पिछले मैच में खतरनाक ऋषभ पंत और शिमरोन हेटमायर के क्रीज पर होने के बावजूद आखिरी ओवर में 14 रन का सफल बचाव किया था। टीमें इस प्रकार हैं : पंजाब किंग्स : केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, क्रिस गेल, मनदीप सिंह, प्रबसिमरन सिंह, निकोलस पूरण, सरफराज खान, दीपक हुड्डा, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, हरप्रीत बराड़, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, ईशान पोरेल, दर्शन नालकंडे, क्रिस जॉर्डन, डाविड मलान, झॉय रिचर्डसन, शाहरुख खान, रिले मेरेडिथ, मोइसेस हेनरिक्स, जलज सक्सेना, उत्कर्ष सिंह, फैबियन एलन, सौरभ कुमार।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read