अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

हॉलीवुड फिल्म 'एक्स्ट्रैक्शन' में अपने किरदार को लेकर बेदह खुश हैं रणदीप हुड्डा,

हॉलीवुड एक्शन फिल्म करने वाले पहले भारतीय अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने को लेकर अभिनेता रणदीप हुड्डा काफी खुश हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार का कहना है कि पश्चिम में भारतीय किरदारों को लेकर बनी बनाई रूढ़िवादी बंधनों को तोड़ने पर उन्हें काफी खुशी हो रही है। रणदीप नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड फिल्म 'एक्स्ट्रैक्शन'

हॉलीवुड फिल्म 'एक्स्ट्रैक्शन' में अपने किरदार को लेकर बेदह खुश हैं रणदीप हुड्डा,

Article Advertisement

हॉलीवुड एक्शन फिल्म करने वाले पहले भारतीय अभिनेता के तौर पर पहचान बनाने को लेकर अभिनेता रणदीप हुड्डा काफी खुश हैं। वहीं बॉलीवुड स्टार का कहना है कि पश्चिम में भारतीय किरदारों को लेकर बनी बनाई रूढ़िवादी बंधनों को तोड़ने पर उन्हें काफी खुशी हो रही है।

Article Advertisement

रणदीप नेटफ्लिक्स की हॉलीवुड फिल्म 'एक्स्ट्रैक्शन' में साजु के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में क्रिस हेम्सवर्थ और डेविड हार्बर हैं। पश्चिमी फिल्मों में प्रवेश करने के लिए रणदीप को अपने कंफर्ट जोन से बाहर आना पड़ा। इस बारे में रणदीप ने आईएएनएस से कहा, "मुझे दो से तीन लेवल पर फिल्म मिलने की खुशी थी। मुझे हॉलीवुड फिल्म में एक्शन करने वाले पहले भारतीय पुरुष अभिनेता के रूप में मौका मिला। एक फिल्म में आईटी पेशेवरों, करोड़पतियों या कॉमिक किरदारों के स्टीरियोटाइप्स को तोड़ने का मौका मिला। यह बहुत अच्छा लगा कि मैं उस बंधन को तोड़ने में सक्षम था।" उन्होंने आगे कहा, "मैंने हाथापाई वाले एक्शन अधिक नहीं किए हैं। मेरी इमेज एक्शन की है, लेकिन स्क्रीन पर ज्यादा एक्शन नहीं किया है। तो, यह एक नई चीज थी। यह एक अभिनेता के रूप में मेरे लिए एक नया क्षेत्र था, जो कि एक अभिनेता के रूप में न सिर्फ नाटक, बल्कि अन्य चीजों में भी अपने शरीर का प्रयोग करने और अन्य चीजों को सीखने के लिए सक्षम होना था। मुझे वास्तव में बहुत मजा आया। और ऐसा करते हुए सुरक्षित महसूस किया क्योंकि उनकी तैयारी बहुत अच्छी थी। मैं खुश और आभारी हूं कि मुझे यह हिस्सा निभाने को मिला।" फिल्म का मूल नाम 'ढाका' था, जिसे बाद में 'एक्स्टैक्शन' किया गया। फिल्म टायलर रेक (हेमस्वार्थ) के चारों ओर घूमती है, जो एक निडर, काले बाजार का शहंशाह है। फिल्म की शूटिंग भारत में बड़े पैमाने पर की गई है। Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read