अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

जिले में साढ़े आठ लाख लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ बनायी शृंखला

जिले में साढ़े आठ लाख लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ बनायी शृंखला जल जीवन हरियाली व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रविवार को जिले में 355 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला का निर्माण किया गया। इसमें 8,63,433 लोगों ने हिस्सा लिया। शहर से लेकर गांवों तक लोग हाथ से हाथ मिला खड़े हो गए। सड़क किनारे जिसे जहां जगह मिली हाथ से

जिले में साढ़े आठ लाख लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ बनायी शृंखला

Article Advertisement

जिले में साढ़े आठ लाख लोगों ने हाथ से हाथ जोड़ बनायी शृंखला जल जीवन हरियाली व सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ रविवार को जिले में 355 किलोमीटर लंबी मानव शृंखला का निर्माण किया गया। इसमें 8,63,433 लोगों ने हिस्सा लिया। शहर से लेकर गांवों तक लोग हाथ से हाथ मिला खड़े हो गए।

Article Advertisement

सड़क किनारे जिसे जहां जगह मिली हाथ से हाथ मिला कारवां बनाते चले गए। किशनगंज शहर में डुमरिया ओवर ब्रिज से लेकर डे मार्केट, धरमशाला रोड, गांधी चौक, नेमचंद रोड, पश्चिमपाली चौक, लहरा चौक, हलीम चौक सहित जिला प्रशासन द्वारा सभी निर्धारित रुट चार्ट पर खड़े होकर मानव शृंखला बना लोगों ने पर्यावरण संरक्षण व सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प दोहराया। डीएम हिमांशु शर्मा ने कहा कि जल जीवन हरियाली, नशा मुक्ति, बाल विवाह व दहेज प्रथा उन्मूलन के पक्ष में आयोजित मानव शृंखला में लोगों ने काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। मानव शृंखला खत्म होने के बाद इसे सफल बनाने के लिए उन्होंने सभी कतारबद्ध लोगों का आभार भी जताया। सुबह 10.30 बजे से ही निर्धारित रुट चार्टों पर लोगों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों सहित जनप्रतिनिधियों ने खड़े होकर जगह ले ली। गांधी चौक पर बनाए गए मानव शृंखला में डीएम हिमांशु शर्मा, एसपी कुमार आशीष, डीआरडीए निदेशक मंजूर आलम, डीपीआरओ राघवेन्द्र कुमार दीपक सहित कई सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read