विधानसभा उपचुनाव2019: भागलपुर, बांका, किशनगंज और सहरसा में मतदान संपन्न कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर, किशनगंज, भागलपुर के नाथनगर, बांका के बेलहर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण रहा।
कहीं कहीं छिटपुट विवादों के बीच मतदान किया गया।
बांका के नक्सल प्रभावित बेलहर विधानसभा में इस उपचुनाव में कुल 4 उम्मीदवार मैदान में हैं जिसमें मुख्य मुकाबला राजद एवं जदयू प्रत्याशी के बीच माना जा रहा है।
देखिए इन क्षेत्रों में घटनाक्रम की टाइमलाइन।
05.12 PM: भागलपुर के नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में पांच बजे तक 43.2 फीसद मतदान 04.15 PM: भागलपुर के नाथनगर विधानसभा उपचुनाव में चार बजे तक 38.5 फीसद मतदान 03.32 PM: भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित बूथ संख्या 45 पर ईवीएम आधे घंटे से खराब है 03.32 PM: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में 03 बजे 48.9 प्रतिशत मतदान।
03.31 PM: किशनगंज में 3 बजे तक 47 प्रतिशत मतदान 03.17 PM: बांका के बेलहर में 48% तक मतदान हुआ 03.09 PM: भागलपुर में बूथ संख्या में 39 मध्य विद्यालय गंगा प्रसाद में कुल 1364 मतदाताओं में 811 लोग कर चुके हैं मतदान, तीन बजे तक 34.7 फीसदी मतदान 02.42 PM: ` किशनगंज में 2 बजे तक 41 प्रतिशत मतदान 02.42 PM: ` सहरसा में सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में 02 बजे तक 39.75 प्रतिशत मतदान।
02.22 PM: ` बांका में बेलहर विधान सभा उपचुनाव के मद्देनेजर हो रहे मतदान के दौरान डुब्बा बूथ नम्बर 41 पर तैनात एक दारोगा के रवैये से मतदाता आक्रोशित।
कतार से हटे गुस्साए वोटर्स।
कुछ देर के लिए मतदान रुका।
02.08 PM: भागलपुर के नाथनगर प्रखंड क्षेत्र स्थित छह सेक्टरों में दोपहर दो बजे तक 36.5 प्रतिशत मतदान वहीं पूरे नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में दो बजे तक 30 फीसद मतदान 01.20 PM: बांका के बेलहर विधानसभा उपचुनाव में 1 बजे तक 36 प्रतिशत मतदान।
00.01 PM: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव में 01 बजे तक 29 प्रतिशत मतदान।
00.01 PM: भागलपुर के नाथनगर विधान सभा उपचुनाव में 25 फीसदी मतदान 00.01 PM: किशनगंज में दोपहर एक बजे तक 36 प्रतिशत मतदान 12.48 PM : किशनगंज के हाईस्कूल सिंघिया बूथ संख्या 189 एवं 190 में मतदान की जांच करने पहुंचे सामान्य और व्यव प्रेक्षक 12.45 PM: सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर हाईस्कूल स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंची डीएम शैलजा शर्मा।
12.25 PM: भागलपुर के नाथनगर विधान सभा के खाली सीट के लिए हो रहे मतदान में बालिका उच्च विद्यालय सबौर के बूथ संख्या 259 पर ईवीएम खराब होने के चलते 10.55 बजे से 11.56 बजे तक मतदान बाधित रहा।
ईवीएम, बीयू और स्रीयू को बदला गया।
यहां 12.05 बजे तक 925 में 214 वोट पड़े।
12.20 PM: बांका के बेलहर विधानसभा उपचुनाव में 12 बजे तक 32% मतदान।
12.20 PM: भागलपुर के नाथनगर विधानसभा उप चुनाव में इंटर स्तरीय रन्नूचक विद्यालय में वोटिंग प्रतिशत बहुत कम।
बूथ संख्या 26 में 1179 वोटर में 12 बजे तक मात्र 138 वोट पड़े।
12.15 PM: भागलपुर के नाथनगर विधानसभा उप चुनाव में 12 बजे तक 22 फीसद मतदान।
12.10 PM: सिमरी बख्तियारपुर विधानसभा उप चुनाव में 12 बजे तक 16 प्रतिशत मतदान।
11.31 AM: चांदन बूथ नंबर 264 पर मतदाताओं को दबंगों ने भगाया।
प्रभावित हो रहा मतदान, जदयू प्रत्याशी ने लगाया आरोप 11.15 AM: भागलपुर के नाथनगर में सुबह 11 बजे तक 19 प्रतिशत मतदान।
11.15 AM: किशनगंज में 11 बजे तक 21 प्रतिशत मतदान 10.31 AM: बेलहर विधानसभा क्षेत्र के सुईया थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में बूथ संख्या 109, 110 में झड़प एवं मारपीट 10.29 AM: बांका के बेलहर विधानसभा उपचुनाव में मतदाता को धमकाने के आरोप में जिला परिषद के पति प्रीति सिंह के पति तनजा सिंह को पुलिस ने लिया हिरासत में बेलहर डीएसपी ने की पुष्टि।
लोगों ने निर्वाचन आयोग से की थी शिकायत।
09.35 AM: बांका के बेलहर विधानसभा उपचुनाव में मतदान केंद्र 253 में इवीएम में खराबी के चलते दो घंटे से मतदान बाधित 09.15 AM: बेलहर में अबतक 14 प्रतिशत मतदान।
09.00 AM: सिमरी बख्तियारपुर में 9 बजे तक 5.34 प्रतिशत मतदान।
07.10 AM: सहरसा के सिमरीबख्तियारपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान शुरु।
07.00 AM: बांका के बेलहर में सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू स्रोत-हिन्दुस्तान
Seemanchal
विधानसभा उपचुनाव2019: भागलपुर, बांका, किशनगंज और सहरसा में मतदान संपन्न
विधानसभा उपचुनाव2019: भागलपुर, बांका, किशनगंज और सहरसा में मतदान संपन्न कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के सहरसा के सिमरी बख्तियारपुर, किशनगंज, भागलपुर के नाथनगर, बांका के बेलहर में विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदान शांतिपूर्ण रहा। कहीं कहीं छिटपुट विवादों के बीच मतदान किया गया। बांका के नक्सल प्रभावित बे

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहत

Seemanchal
सेवा ही धर्म: जयनगर में ‘माँ अन्नपूर्णा’ कांवड़ सेवा शिविर बना मानवता की मिसाल

Seemanchal
पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट: 31 अक्टूबर तक नया एप्रन तैयार करने का लक्ष्य, एक साथ खड़े हो सकेंगे 5 विमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


