असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में हो रहे चुनाव में खड़े 946 प्रत्याशियों में से 264 प्रत्याशी करोड़पति हैं जो कुल प्रत्याशियों का 27.90 प्रतिशत है।
चुनाव मैदान में सबसे अमीर प्रत्याशी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल (यूपीपीएल) के कोकराझार पश्चिम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) मनरंजन ब्रह्मा हैं जिन्होंने अपनी कुल संपत्ति 268 करोड़ रुपये घोषित की है।
ब्रह्मा के बाद सबसे अमीर प्रत्याशी उधरबंद से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल रॉय हैं जिन्होंने 136 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
तीसरे स्थान पर एआईयूडीएफ के जमुनामुख से प्रत्याशी सिराजुद्दीन अजमल हैं जिनकी संपत्ति हलफनामे के मुताबिक 111 करोड़ रुपये की है।
तीनों सबसे अमीर प्रत्याशियों ने अपनी आय का स्रोत कारोबार बताया है जबकि ब्रह्मा की पत्नी ने कृषि से आय होने की जानकारी दी है।
रॉय पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस नेता गौतम रॉय के बेटे हैं जो भाजपा में शामिल हो गए और अब पार्टी के टिकट पर कटीगोरा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
वहीं, राहुल रॉय और उनकी पत्नी दायसी रॉय बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
दायसी अलगापुर से चुनाव लड़ रही हैं और दंपत्ति की कुल संपत्ति 131 करोड़ रुपये है।
पूर्व विधायक एवं सांसद अजमल एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल के छोटे भाई हैं।
एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म (एडीआर) के विश्लेषण के मुताबिक कांग्रेस के सबसे अधिक 64 करोड़पति उम्मीदवार मैदान में हैं।
इसके बाद भाजपा का स्थान है जिसके 60 प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने चुनावी हलफनामे में एक करोड़ रुपये से अधिक संपत्ति बताई है।
वहीं, नवगठित असम जातीय परिषद के 31, असम गण परिषद के 22, एआईयूडीएफ के 11, बीपीएफ के आठ और यूपीपीएल का एक प्रत्याशी करोड़पति है।
बाकी करोड़पति निर्दलीय उममीदवार हैं।
इन करोड़पति प्रत्याशियों में से 72 ऐसे प्रत्याशी हैं जिनकी आय पांच करोड़ रुपये या इससे अधिक है जबकि 91 प्रत्याशियों की आय दो करोड़ रुपये या इससे अधिक है।
वहीं, 197 प्रत्याशी ऐसे हैं जिनकी आय 50 लाख रुपये से दो करोड़ रुपये के बीच है।
मौजूदा भाजपा-अगप-बीपीएफ सरकार में सबसे अमीर मंत्रियों की सूची में नाबा कुमार डोले का नाम है जिन्होंने 25 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है।
इसके बाद हेमंत बिस्व सरमा और चंदन ब्रह्मा का स्थान है जिनकी संपत्ति क्रमश: 17 करोड़ और 16 करोड़ रुपये की है।
एडीआर के मुताबिक अन्य करोड़पति मंत्रियों में सिद्धार्थ भट्टाचार्य (आठ करोड़ रुपये), पिजुश हजारिका (छह करोड़), रिहोन दायमारी और सुम रोनघांग (पांच-पांच करोड़) का नाम शामिल है।
मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनोवाल और उनके मंत्रिमंडल में शामिल चंद्रमोहन पटवारी, प्रमिला रानी ब्रह्मा और कशाब महंत ने तीन-तीन करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है।
निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने अपनी संपत्ति एक करोड़ रुपये बताई है जबकि उनके डिप्टी अमिनुल हक लश्कर ने अपनी संपत्ति छह करोड़ रुपये घोषित की है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास ने पांच करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है जबकि राज्यसभा सदस्य एवं पनेरी से भाजपा प्रत्याशी विश्वजीत दायमारी ने तीन करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी।
कांग्रेस प्रत्याशियों में बरहमपुर से उम्मीदवार सुरेश बोरा ने सबसे अधिक 37 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है।
वहीं, दूसरे स्थान पर जलुकाबाड़ी से रोमेन चंद्र बरठाकुर हैं जिनकी संपत्ति 31 करोड़ रुपये है।
कांग्रेस के अन्य अमीर प्रत्याशियों में करीमगंज दक्षिण से प्रत्याशी एवं पूर्व मंत्री सिद्दीक अहमद (26 करोड़), नाओबोछिया से भरत नराह (21 करोड़) और वाजेद अली चौधरी (11 करोड़ रुपये) हैं।
दायसी रॉय के बाद सबसे अमीर महिला प्रत्याशी दिलवरा बेगम चौधरी हैं जो जमुनामुख सीट से बतौर निर्दलीय लड़ रही हैं और उनकी संपत्ति 15 करोड़ रुपये है।
अन्य अमीर महिला प्रत्याशियों में एआईयूडीएफ की मीनाक्षी रहमान (10 करोड़ रुपये), कांग्रेस की असीमा बारडोलोई (सात करोड़), गायिका एवं अगप प्रत्याशी कल्पना बारडोलोई (पांच करोड़) है।
पहले चरण में 101 ऐसे प्रत्याशी थे जिन्होंने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक बताई थी जबकि दूसरे एवं तीसरे चरण में ऐसे प्रत्याशियों की संख्या क्रमश: 73 और 90 है।
वोटर इंटरनेशनल पार्टी के प्रत्याशी सबेंद्र बासुमतारी ऐसे प्रत्याशी हैं जिनकी संपत्ति सबसे कम है।
उन्होंने अपने हलफनामे में महज 2,500 रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है।
इसी पार्टी की कनक बासुमतारी ने अपनी संपत्ति 5,000 रुपये घोषित की है।
वहीं राताबाड़ी (सुरक्षित) सीट से प्रत्याशी विष्णु धारी मल्लाह ने अपनी कुल संपति मात्र आठ हजार रुपये घोषित की है।
Article Advertisement
Politics
असम विधानसभा चुनाव में 264 करोड़पति मैदान में
असम की 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में हो रहे चुनाव में खड़े 946 प्रत्याशियों में से 264 प्रत्याशी करोड़पति हैं जो कुल प्रत्याशियों का 27.90 प्रतिशत है। चुनाव मैदान में सबसे अमीर प्रत्याशी यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी, लिबरल (यूपीपीएल) के कोकराझार पश्चिम (अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित) मनरंजन

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
