चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में : शाह लखनऊ, एक अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में है।
उत्तर प्रदेश के एक (रिपीट) एक दिवसीय दौरे पर आए शाह ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर यह बात कही।
पूर्ववर्ती सरकारों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा, ' आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने दंगाग्रस्त उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित किया है।' गृह मंत्री ने रविवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पिपरसंड, सरोजनी नगर में 'उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज' की आधारशिला रखने के बाद आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ' अखबारों को पढ़ता रहता हूं, रोज बयान आते हैं और चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में है।' राज्य में अगले वर्ष की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है।
शाह ने विपक्षी दलों के नेताओं खासतौर से समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए कहा,' बाढ़ आने पर, कोरोना के संकट के वक्त, किसानों के भूख से मरने पर ये लोग दिखाई नहीं पड़ते।
जब किसानों के कर्ज माफ करने थे तो आप मौज-मस्ती में व्यस्त थे लेकिन चुनाव नजदीक आएगा तब आप जरूर दिखेंगे।' उन्होंने कहा, 'परिवारवाद को उखाड़ फेंकने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है और उप्र की जनता से निवेदन है कि चहुंमुखी विकास को देखिए और उसका समर्थन करिए।' पूर्ववर्ती सपा सरकार की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'पहले पश्चिम से लोग घर छोड़कर भाग रहे थे, महिलाएं असुरक्षित थी, दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं लेकिन 2017 में भाजपा ने एक वादा किया था कि उप्र को कानून-व्यवस्था की दृष्टि से ठीक बनाएंगे और विकसित राज्य बनाएंगे और आज 2021 में गर्व के साथ कह सकता हूं कि योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने दंगाग्रस्त उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित किया है।’’ उन्होंने दावा किया, ' विकास की 44 योजनाओं में देश में उप्र सबसे आगे हैं।
योगी और उनकी टीम ने देश की 44 योजनाओं में सर्वप्रथम स्थान प्राप्त किया है।
उप्र ने हर क्षेत्र में विकास किया है, चाहे औद्योगिक निवेश की बात हो, चाहे कानून व्यवस्था ठीक करने की बात हो, गरीब किसान के खाते में धन देने की, शौचालय बनाने की, सिलेंडर देने या बिजली पहुंचाने या भ्रष्टाचार को खत्म कर भ्रष्टाचारियों में भय पैदा करने की बात हो, हर क्षेत्र में योगी के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य किया गया है।'
Article Advertisement
Politics
चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में : शाह
चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में : शाह लखनऊ, एक अगस्त (भाषा) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में है। उत्तर प्रदेश के एक (र

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
