सुबह-सुबह बिहार में एनकाउंटर, STF ने कुख्यात चुनमुन झा को किया ढेर, तनिष्क लूटकांड में था शामिल - ENCOUNTER IN ARARIA अररिया में एनकाउंटर के दौरान एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को मार गिराया है. वह तनिष्क लूटकांड में आरोपी था. अररिया: बिहार के अररिया में मुठभेड़ हुई है. जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र के थलहा नहर के पास एसटीएफ और अपराधियों के बीच शनिवार सुबह एनकाउंटर हुआ है. एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में कुख्यात अपराधकर्मी चुनमुन झा को गोली लगी है. हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. वहीं 5 एसटीएफ जवान भी घायल हुए हैं. सभी को अररिया सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. एसटीएफ और अपराधियों के बीच मुठभेड़: दरअसल, शनिवार सुबह अररिया पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ कुख्यात अपराधी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए जुटे हैं. जिसके बाद जिला पुलिस और एसटीएफ ने दबिश की. एसटीएफ को देखते ही अपराधियों ने भागने की कोशिश की. पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन अपराधियों ने उन पर गोली चला दी. जवाबी कार्रवाई में एसटीएफ की गोली से एक अपराधी घायल होकर गिर पड़ा. हालांकि एक बदमाश भागने में सफल रहा. कुख्यात अपराधी का एनकाउंटर: घायल अपराधी को स्थानीय अस्पताल में इलाज के बाद अररिया रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई. इस मुठभेड़ में एसटीएफ के 5 जवान भी घायल हुए हैं. सभी को भी इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. अररिया एसपी ने कहा कि फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान चुनमुन झा के रूप में हुई है, वह कई मामलों में आरोपी रहा है. इलाज के दौरान अपराधी की मौत: हालांकि इलाज के दौरान चुनमुन झा की मौत हो गई है. अररिया सदर अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. प्रदीप कुमार ने कहा कि एनकाउंटर के बाद पुलिस ने जिस अपराधी को अस्पताल लेकर आई थी, उसकी मौत हो चुकी है. कितनी गोली लगने के सवाल पर उन्होंने बताया कि इंट्री पॉइंट 6-7 मिल रहा है. क्या बोले अररिया एसपी?: पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बिहार एसटीएफ और जिला पुलिस ने संयुक्त रूप से यह कार्रवाई की है. उन्होंने बताया कि पुलिस एनकाउंटर में थलहा नहर के पास कुख्यात अपराधी चुनमुन झा घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. 5 एसटीएफ जवान भी घायल हुए हैं. "आज तड़के सुबह एसटीएफ विशेष कार्य बल को इनफॉर्मेशन था, उसी सूचना पर छापेमारी की गई. उसी दौरान दो अपराधी भागने लगे. उन्हें रोकने की बार-बार कोशिश की गई लेकिन अपराधियों ने गोली चला दी. आत्मरक्षा में एसटीएफ ने भी गोली चलाई, जिसमें एक को गोली लगी है. हालांकि दूसरा भागने में सफल रहा है. हमारे एसटीएफ के भी तीन जवान घायल हुए हैं."- अंजनी कुमार, पुलिस अधीक्षक, अररिया कौन था चुनमुन झा?: पुलिस एनकाउंटर में मारा गया चुनमुन झा असल में कोसी और सीमांचल का कुख्यात अपराधी था. पूर्णिया और आरा स्थित तनिष्क शोरूम लूटकांड में भी वह आरोपी थी. इसके अलावे भी कई मामलों में उसकी तलाश थी. एसटीएफ ने अररिया में मुठभेड़ के दौरान ढेर कर दिया. उसके सीने में 2 और पैर समेत पूरे शरीर में 6 गोली लगी थी. बाद में सदर अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.
Article Advertisement
Seemanchal
सुबह-सुबह बिहार में एनकाउंटर, STF ने कुख्यात चुनमुन झा को किया ढेर, तनिष्क लूटकांड में था शामिल - ENCOUNTER IN ARARIA
सुबह-सुबह बिहार में एनकाउंटर, STF ने कुख्यात चुनमुन झा को किया ढेर, तनिष्क लूटकांड में था शामिल - ENCOUNTER IN ARARIA अररिया में एनकाउंटर के दौरान एसटीएफ ने कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को मार गिराया है. वह तनिष्क लूटकांड में आरोपी था. अररिया: बिहार के अररिया में मुठभेड़ हुई है. जिले के नरपतगंज थाना क्ष

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
पूर्णिया विश्वविद्यालय की परीक्षा में बड़ा बदलाव, 3 अक्टूबर की परीक्षा हुई स्थगित; अब 9 अक्टूबर को होगा पेपर

Seemanchal

Seemanchal
कटिहार में जमीन के कागजात को लेकर बड़ा अभियान, 31 अक्टूबर तक सुधरेंगी जमाबंदी की गलतियां; जानिए किसे मिलेगा फायदा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
