अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

इंजीनियर्स डे पर आरआइटीएम फारबिसगंज में भव्य कार्यक्रम — डॉ. विश्वेश्वरैया को विनम्र नमन, साइट इंजीनियर सम्मानित

फारबिसगंज: स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरआइटीएम) परिसर में सोमवार को इंजीनियर्स डे समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अजिताभ, प्राचार्य डॉ. राशिद हुसैन, डॉ. संजय प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया

इंजीनियर्स डे पर आरआइटीएम फारबिसगंज में भव्य कार्यक्रम — डॉ. विश्वेश्वरैया को विनम्र नमन, साइट इंजीनियर सम्मानित

Article Advertisement

फारबिसगंज: स्थानीय प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित रुंगटा इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट (आरआइटीएम) परिसर में सोमवार को इंजीनियर्स डे समारोहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर निदेशक डॉ. अजिताभ, प्राचार्य डॉ. राशिद हुसैन, डॉ. संजय प्रधान सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलन व मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शिक्षकों, विद्यार्थियों और पदाधिकारियों ने राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की भूमिका को नमन करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। पूरा वातावरण कृतज्ञता व प्रेरणा की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। बताया गया कि यह दिवस भारतरत्न और देश के महान अभियंता डॉ. विश्वेश्वरैया की जयंती के उपलक्ष्य में हर वर्ष मनाया जाता है। संस्थान के ट्रस्ट के चेयरमैन एम.पी. रुंगटा का संदेश भी पढ़कर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि डॉ. विश्वेश्वरैया का जीवन यह संदेश देता है कि कठिन परिस्थितियों में भी संकल्प व परिश्रम से असंभव को संभव बनाया जा सकता है। हमें विद्यार्थियों को उसी आदर्श के अनुरूप तैयार करना है ताकि वे सीमांचल व देश का गौरव बढ़ा सकें। निदेशक डॉ. संजय प्रधान ने कहा कि इंजीनियर केवल मशीन या इमारत नहीं बनाते, बल्कि वे देश की प्रगति का मार्ग प्रशस्त करते हैं। इंजीनियर्स डे हमें यह स्मरण कराता है कि तकनीक का उपयोग तभी सार्थक है जब वह समाज के कल्याण के लिए हो। प्राचार्य डॉ. राशिद हुसैन ने कहा कि इंजीनियरिंग शिक्षा का उद्देश्य केवल करियर निर्माण नहीं, बल्कि सामाजिक समस्याओं का समाधान ढूंढना भी है। आरआइटीएम के निदेशक डॉ. अजीताभ ने कहा कि आज इंजीनियरिंग केवल तकनीकी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सोचने व समस्या को अवसर में बदलने का तरीका भी है। समारोह के दौरान आरआइटीएम परिसर में चल रहे रेनोवेशन व कंस्ट्रक्शन कार्यों में सक्रिय योगदान देने वाले साइट इंजीनियर को विशेष रूप से सम्मानित भी किया गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read