इंग्लैंड की नजरें सेमीफाइनल पर, श्रीलंका करेगा वापसी की कोशिश शारजाह, 31 अक्टूबर (भाषा) शानदार लय में चल रही इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में ग्रुप एक चरण के मुकाबले में सोमवार को यहां जब श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होगी।
इंग्लैंड को टूर्नामेंट में पहले ही खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और टीम ने अपने शुरुआती तीन मुकाबले उसी अंदाज में खेले है।
इसमे शनिवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावशाली जीत भी शामिल है।
इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम सभी कमजोर कड़ियों को पूरा करके यहां पहुंची है।
उनके पास टीम के खिलाड़ियों का विकल्प भी है लेकिन अभी तक उनके इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ी है।
इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आठ विकेट की प्रभावशाली जीत के साथ दूसरी टीमों को यह संदेश भी दे दिया की उन्हें खिताब का दावेदार क्यों माना जा रहा है।
इंग्लैंड के नॉक आउट चरण में पहुंचे की प्रबल संभावनाओं का एक और कारण सलामी बल्लेबाज जोस बटलर का शानदार लय है।
ऑस्ट्रेलिया के विश्व स्तरीय गेंदबाज उनकी ताबड़तोड़ नाबाद पारी को रोकने में पूरी तरह विफल रहे।
इंग्लैंड के लिए चिंता की बात सिर्फ मध्यक्रम की लय है।
तीन मैचों में बड़ी जीत के कारण मध्यक्रम को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है लेकिन कप्तान मोर्गन को भरोसा है कि जरूरत के समय ये बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
मोर्गन को भले ही बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला हो लेकिन उनकी कप्तानी शानदार रही है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आरोन फिंच की कमजोरी का फायदा उठाने के लिए उन्होंने लेग स्पिनर आदिल राशिद से गेंदबाजी की शुरुआत करायी।
इस मैच से पहले मोईन अली यह जिम्मा उठाते थे।
लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी गेंदबाजी की जरूरत नहीं पड़ी।
तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स नयी गेंद से इस मैच में शानदार थे और क्रिस जॉर्डन ने भी तीन विकेट लेकर लय में आने के संकेत दिये।
आखिरी ओवरों के विशेषज्ञ टाइमल मिल्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थोड़े महंगे थे लेकिन वह पूरे टूर्नामेंट में विकेट लेने में सफल रहे हैं।
काम चालऊ स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन ने भी टीम के लिए अच्छा काम किया है, जिससे मोर्गन को गेंदबाजी में एक और अच्छा विकल्प मिला है।
शारजाह में इंग्लैंड के दबदबे को रोकने के लिए श्रीलंका को कुछ खास करना होगा।
श्रीलंकाई खिलाड़ियों की अनुभवहीनता को देखते हुए, टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को खराब नहीं आका जायेंगा।
टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच गंवा बैठी लेकिन अंतिम ओवर चले इस मैच को जीतने का उनके पास भी मौका था।
तीन मैचों में दो में हार का सामना करने वाली श्रीलंका की टीम को अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदों को बनाये रखने के लिए इस मुकाबले को जीतना होगा।
चरिथ असलंका शानदार लय में है तो वही सलामी बल्लेबाज पथुम निसंका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की।
इस विश्व कप में श्रीलंका के गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी आखिरी ओवर में डेविड मिलर के बल्ले से छक्का निकलने से पहले तक मैच पर उनकी पकड़ थी।
टीमें इस प्रकार हैं : श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसाल जनीथ परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजया डिसिल्वा, पथुम निसंका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिन्दु हसरंगा, दुष्मंत चमीरा, लाहिरु कुमारा, महेश तीक्षणा, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो।
इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोईन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम करेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।
मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।
Article Advertisement
Sports
इंग्लैंड की नजरें सेमीफाइनल पर, श्रीलंका करेगा वापसी की कोशिश
इंग्लैंड की नजरें सेमीफाइनल पर, श्रीलंका करेगा वापसी की कोशिश शारजाह, 31 अक्टूबर (भाषा) शानदार लय में चल रही इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में ग्रुप एक चरण के मुकाबले में सोमवार को यहां जब श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होगी। इंग्लैंड को टूर्न

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
