अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Sports

इंग्लैंड जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कोविड-19 टीके की पहली डोज लगी

इंग्लैंड जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कोविड-19 टीके की पहली डोज लगी नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गयी है। भारतीय टीम अगले महीने के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां 16 जून से एकमात

इंग्लैंड जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कोविड-19 टीके की पहली डोज लगी

Article Advertisement

इंग्लैंड जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम को कोविड-19 टीके की पहली डोज लगी नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) इंग्लैंड के दौरे पर जाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम के सभी सदस्यों को कोविड-19 टीके की पहली डोज लग गयी है। भारतीय टीम अगले महीने के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी जहां 16 जून से एकमात्र टेस्ट मैच के साथ उसका दौरा शुरू होगा। टीम को इसके बाद दो टी20 और तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला खेलनी है। टीम अभी मुंबई में पृथकवास पर है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने बताया, ‘‘ महिला टीम की सभी खिलाड़ियों को टीके की पहली डोज मिल गई है। उनमें से अधिकांश ने इसे अपने-अपने शहरों में इसे प्राप्त किया। जिन खिलाड़ियों को उनके शहर में यह नहीं मिला था उन्हें गुरुवार को पहला टीका लगा। ’’ स्पिन ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने गुरुवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ मुझे हालाँकि सुइयों (इंजेक्शन) से थोड़ा डर लगता है, लेकिन मैंने आज टीका लगवाया। मैं लोगों से आग्रह करती हूं कि कृपया जल्द से जल्द टीका लगवाएं।’’ सूत्र ने कहा कि अधिकांश खिलाड़ियों को कोविशील्ड टीका लगा है और उन्हें इसकी दूसरी डोज इंग्लैंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जाएगी। भारतीय महिला टीम विराट कोहली की अगुवाई वाली पुरुष टीम के के साथ चार्टर्ड विमान से दो जून को इंग्लैंड के लिए रवाना होगी। कोहली, मोहम्मद शमी, अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, उमेश यादव, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत सहित भारतीय पुरुष टीम के सदस्यों ने देश के विभिन्न केंद्रों पर कोविड-19 टीके का पहला डोज लिया है। भारतीय पुरूष टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से पहले 18 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप का फाइनल खेलना है

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read