BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयार
Sports

इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच नहीं मिलने का कारण नहीं पता : कोहली

Published: 25/6/2021, 7:28:35 am184 viewsSeemanchal Live

इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच नहीं मिलने का कारण नहीं पता : कोहली साउथम्पटन, 24 जून (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच खेलना चाहती थी लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनका अनुरोध क्यों खारि

इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच नहीं मिलने का कारण नहीं पता : कोहली
इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच नहीं मिलने का कारण नहीं पता : कोहली साउथम्पटन, 24 जून (भाषा) भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि उनकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ अगस्त में होने वाली पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले अभ्यास मैच खेलना चाहती थी लेकिन उन्हें नहीं पता कि उनका अनुरोध क्यों खारिज कर दिया गया । न्यूजीलैंड से विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल हारने वाली भारतीय टीम को एक भी अभ्यास मैच नहीं मिला जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने इंग्लैंड से दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेली थी । भारतीय टीम को अब तीन सप्ताह का ब्रेक मिला है । टीम 14 जुलाई को फिर नॉटिंघम में एकत्र होगी और चार अगस्त से टेस्ट श्रृंखला खेली जायेगी । यह पूछने पर कि क्या श्रृंखला से पहले प्रथम श्रेणी मैच बेहतर होता, कप्तान ने कहा कि यह कार्यक्रम बनाने वाले पर निर्भर करता है । उन्होंने मैच के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ यह हम पर निर्भर नहीं है । हम अभ्यास मैच चाहते थे लेकिन हमें मिला नहीं । मुझे नहीं पता कि उसका क्या कारण है ।’’ भारतीय कप्तान ने कहा कि तीन सप्ताह का समय श्रृंखला की तैयारी के लिये अच्छा है ।उन्होंने कहा ,‘‘ हमारे पास काफी समय है ।’’ दरअसल बीसीसीआई ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड से दो आधिकारिक प्रथम श्रेणी मैच रद्द करने को कहा था जो भारतीय टीम को जुलाई में खेलने थे । बोर्ड के एक सूत्र ने बताया ,‘‘ भारत ए टीम का भी दौरा उसी समय होना है । भारत और भारत ए के बीच दो आधिकारिक प्रथम श्रेणी मैच होने थे लेकिन ईसीबी से बातचीत के बाद वे मैच रद्द कर दिये गए ।’’ इंग्लैंड क्रिकेट का घरेलू सत्र शुरू होने के कारण काउंटी टीम के खिलाफ मैच भी संभव नहीं है ।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read