अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाहीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनपहाड़ों में भारी बारिश से आया रिकॉर्ड पानी, नासा के सैटेलाइट ने बताया बिहार में बाढ़ से कैसे मची तबाही

Article Advertisement

Sports

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर एक दिवसीय श्रृंखला जीती

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर एक दिवसीय श्रृंखला जीती लंदन, 11 जुलाई (एपी) फिल सॉल्ट और जेम्स विंस के अर्धशतकों के बाद लुईस ग्रेगरी की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड की कमजोर टीम ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 52 रन से हराकर तीन मैचों

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर एक दिवसीय श्रृंखला जीती

Article Advertisement

इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर एक दिवसीय श्रृंखला जीती लंदन, 11 जुलाई (एपी) फिल सॉल्ट और जेम्स विंस के अर्धशतकों के बाद लुईस ग्रेगरी की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से इंग्लैंड की कमजोर टीम ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शनिवार को यहां पाकिस्तान को 52 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली। पिछले साल महामारी की शुरुआत के बाद से पहली बार स्टेडियम में दर्शकों के प्रवेश पर कोई सीमा तय नहीं थी और इस मुकाबले को देखने के लिए लार्ड्स पर लगभग 23000 दर्शक पहुंचे। मुख्य टीम में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले आने के बाद खिलाड़ियों के पृथकवास पर जाने के कारण इंग्लैंड को एक दिवसीय श्रृंखला के लिए दूसरे दर्जे की टीम चुनने को बाध्य होना पड़ा। टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम सॉल्ट (60), विंस (56) और ग्रेगरी (40) की पारियों के बावजूद 45.2 ओवर में 247 रन पर सिमट गई। सॉल्ट और विंस ने तीसरे विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी भी की। ग्रेगरी ने निचले क्रम में ब्राइडन कार्स (31) के साथ आठवें विकेट के लिए 69 रन जोड़कर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज हसन अली ने 51 रन देकर पांच विकेट चटकाए जबकि हारिस राऊफ ने 54 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम मैन आफ द मैच ग्रेगरी (44 रन पर तीन विकेट), साकिब महमूद (21 रन पर दो विकेट), क्रेग ओवरटन (39 रन पर दो विकेट) और मैट पार्किंसन (42 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने 41 ओवर में 195 रन पर सिमट गई। पाकिस्तान की तरफ से साउद शकील ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। उनके अलावा सिर्फ हसन अली (31) ही 30 रन के आंकड़े को छू पाए। तीसरा और अंतिम एक दिवसीय मुकाबला मंगलवार को खेला जाएगा। एपी सुधीर सुधीर 1107 1008 लंदन

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read