अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Entertainment

ड्राइवर का बेटा, गुरुद्वारे में गाकर गुजारे दिन, मेहनत से बना ग्लोबल स्टार, क्या आपने पहचाना तस्वीर में कौन?

ड्राइवर का बेटा, गुरुद्वारे में गाकर गुजारे दिन, मेहनत से बना ग्लोबल स्टार, क्या आपने पहचाना तस्वीर में कौन? फिल्म इंडस्ट्री में हर स्टार की अपनी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को फॉलो करते हैं। हालांकि जब इन स्टार्स की बचपन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती हैं तो लोगों के

ड्राइवर का बेटा, गुरुद्वारे में गाकर गुजारे दिन, मेहनत से बना ग्लोबल स्टार, क्या आपने पहचाना तस्वीर में कौन?

Article Advertisement

ड्राइवर का बेटा, गुरुद्वारे में गाकर गुजारे दिन, मेहनत से बना ग्लोबल स्टार, क्या आपने पहचाना तस्वीर में कौन? फिल्म इंडस्ट्री में हर स्टार की अपनी फैन फॉलोइंग है। सोशल मीडिया पर फैंस अपने फेवरेट स्टार्स को फॉलो करते हैं। हालांकि जब इन स्टार्स की बचपन की तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल होती हैं तो लोगों के लिए पहचानना भी मुश्किल हो जाता है। इस तस्वीर में दिख रहे बच्चे को क्या आप पहचान पा रहे हैं? कहते हैं कि बिना मेहनत कुछ पा लिया जाए तो उसकी कीमत का अहसास नहीं होता। वहीं अगर मेहनत के साथ कुछ मिले तो न सिर्फ खुशी होती है, बल्कि वैल्यू भी पता चलती है। फिल्म इंडस्ट्री में भी ऐसे कई स्टार्स हैं, जो आज कड़ी मेहनत और लगन से सफलता के मुकाम को हासिल कर पाए हैं। इंडस्ट्री का एक ऐसा ही सितारा है तस्वीर में दिख रहा ये छोटा बच्चा जिसने अपनी मेहनत से न सिर्फ इंडस्ट्री में नाम कमाया बल्कि ग्लोबल स्टार बनकर साबित कर दिया कि मेहनत कभी जाया नहीं जाती है। गुरुद्वारे में गाना गाकर किया गुजारा पंजाब के दोसांझ कलां गांव में पैदा हुआ यह छोटा सा बच्चा बहुत ही साधारण परिवार से रहा। पिता रोडवेज ड्राइवर थे तो मां हाउसवाइफ। गरीबी में बचपन बिता रहे इस बच्चे को बचपन से ही गाना गाने का बहुत शौक था। पैसे कम थे तो पढ़ाई पूरी नहीं हो सकी। कभी गुरुद्वारे में गाना गाया तो कभी शादियों, स्टेज शो और कीर्तन में गाकर अपनी पहचान बनाई। आलम ये है कि आज यह बच्चा म्यूजिक इंडस्ट्री का पॉपुलर सिंगर बन चुका है। तस्वीर में दिख रहा बच्चा कौन? अब तो आप समझ ही गए होंगे कि तस्वीर में दिख रहा ये बच्चा कौन है? दरअसल, हम बात कर रहे हैं पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की जो इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ को लेकर लाइमलाइट में बने हुए हैं। साल 2004 में दिलजीत की पहली एल्बम ‘Ishq Da Uda Ada’ आई। इसके बाद वह म्यूजिक इंडस्ट्री में पॉपुलर हो गए। साल 2011 में उन्होंने पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का हुनर भी दिखाया। अमर सिंह चमकीला में आए नजर दिलजीत दोसांझ ने साल 2016 में शाहिद कपूर स्टारर फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ से बॉलीवुड डेब्यू किया। अब उनके नाम का डंका पूरी दुनिया में बज रहा है। आपको बता दें कि उनके फैंस उन्हें ‘इंडियन ड्रेक’ के नाम से बुलाते हैं। बता दें कि दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। स्टेज शो के दौरान हुई थी हत्या सिंगर दिलजीत दोसांझ की यह फिल्म पंजाबी सिंगर अमर सिंह चमकीला की बायोपिक है, जिनकी 27 साल की उम्र में स्टेज शो के दौरान पत्नी समेत हत्या कर दी गई थी। हैरानी की बात ये है कि इस केस को आज तक सुलझाया नहीं जा सका है। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा ने अमर सिंह चमकीला की पत्नी और सिंगिंग पार्टनर अमरजोत का रोल प्ले किया है। अब उनकी कहानी को ओटीटी के जरिए फैंस तक पहुंचाया जा रहा है।   https://www.youtube.com/watch?v=uGXB1PFg7E0&embeds_referring_euri=https%3A%2F%2Fhindi.news24online.com%2F&source_ve_path=MjM4NTE&feature=emb_title

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read