अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Sports

डब्ल्यूटीसी फाइनल का प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल पर भी

डब्ल्यूटीसी फाइनल का प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल पर भी नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलावा दूरदर्शन के खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा जिससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले

डब्ल्यूटीसी फाइनल का प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल पर भी

Article Advertisement

डब्ल्यूटीसी फाइनल का प्रसारण दूरदर्शन के खेल चैनल पर भी नयी दिल्ली, 17 जून (भाषा) भारत और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स के अलावा दूरदर्शन के खेल चैनल डीडी स्पोर्ट्स पर भी किया जाएगा जिससे दूरदराज के इलाकों में रहने वाले दर्शक भी आसानी से इस मुकाबले का लुत्फ उठा पाएंगे।

Article Advertisement

डब्ल्यूटीसी फाइनल इंग्लैंड के साउथम्पटन में खेला जाना है जिसमें विराट कोहली और केन विलियमसन की टीमें आमने सामने होंगी। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने ट्वीट करके इस मुकाबले के दूरदर्शन पर प्रसारण की जानकारी दी। जावडे़कर ने ट्वीट किया, ‘‘क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक अपडेट है। अब आप डब्ल्यूटीसी फाइनल डीडी फ्री डिश पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर देख सकते हैं।’’ प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने दूरदर्शन पर मुकाबले के प्रसारण के लिए सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, खेल मंत्रालय और स्टार स्पोर्ट्स का आभार जताया। शशि शेखर ने ट्वीट किया, ‘‘सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, खेल मंत्रालय और स्टार स्पोर्ट्स इंडिया को धन्यवाद, आईसीसी टेस्ट विश्व कप (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप) फाइनल डीडी फ्री डिश डीटीएच के डीडी स्पोर्ट्स चैनल 1.0 पर देखा जा सकेगा।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read