अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

World

यूरोप में कहर बनकर बरपा कोरोना, अब तक एक लाख से ज्यादा की हुई मौत

कोरोना वायरस संक्रमण से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को शनिवार को पार कर गई। यह पूरे विश्व की कुल मरने वालों की संख्या का करीब दो तिहाई हिस्सा है। कोविड-19 से मरने वाले लोगों से जुड़ी समाचार एजेंसी एएफपी की तालिका में यह दावा किया गया है। दुनिया भर में अब तक कोविड-19 महामारी

यूरोप में कहर बनकर बरपा कोरोना, अब तक एक लाख से ज्यादा की हुई मौत

Article Advertisement

कोरोना वायरस संक्रमण से यूरोप में मरने वाले लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को शनिवार को पार कर गई। यह पूरे विश्व की कुल मरने वालों की संख्या का करीब दो तिहाई हिस्सा है। कोविड-19 से मरने वाले लोगों से जुड़ी समाचार एजेंसी एएफपी की तालिका में यह दावा किया गया है। दुनिया भर में अब तक कोविड-19 महामारी से 1,57,163 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि इस वायरस से बुरी तरह से प्रभावित यूरोप में संक्रमण के कुल 1,136,672 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 1,00,501 लोगों की मौत हो चुकी है। आइये जानते हैं इस महामारी से कहां पर कितनी मौत हुई है: स्पेन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 20 हजार पहुंची स्पेन में कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या शनिवार को 20 हजार पहुंच गई, जबकि संक्रमण के मामले 1,90,000 से अधिक हो गये। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि महामारी के कारण अब तक 20 हजार 43 लोगों की मौत हो गई है और पिछले 24 घंटे में स्पेन में 565 लोग मारे गए हैं। संक्रमण के लगभग 4,500 नए मामले सामने आये हैं। देश में 74,000 से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। स्पेन से ज्यादा मौतें केवल अमेरिका और इटली में हुई है। स्पेन कोरोना वायरस से बुरी तरह प्रभावित देशों में शामिल है। इस हफ्ते, स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा था कि क्षेत्रीय प्रशासनों द्वारा वायरस से हुई मौतों और संक्रमण के मामले को लेकर दिए गए आंकड़ों में विसंगतियां पायी गई। केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय प्रशासनों को अधिक सटीक डेटा देने और समान मापदंडों का उपयोग करने का आदेश दिया है। फ्रांस में मरने वालों की संख्या 19 हजार के पार फ्रांस में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 642 और मरीजों की मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग होम में यह मौतें हुईं। हालांकि, अस्पतालों में कोरोना वायरस मरीजों की कुल संख्या में गिरावट देखी गई। फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस से अस्पतालों में 364 मरीजों की जबकि नर्सिंग होम में 278 लोगों की मौत के साथ ही देश में मृतकों की संख्या 19,323 तक जा पहुंची। ब्रिटेन में एक दिन में 888 की मौत ब्रिटेन में कोरोना वायरस संक्रमण से और 888 लोगों की मौत होने के साथ ही शनिवार को देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,464 हो गयी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ब्रिटेन के सामुदायिक सचिव रॉबर्ट जेनरिक ने कहा कि देश भर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि के लिए 460,437 नमूने की जांच की जा चुकी है। इनमें 114,217 लोग संक्रमित पाए गए जबकि 17,759 मरीज अस्पताल में हैं। जेनरिक ने कहा, '' यह सही है कि ब्रिटिश जनता को अपनी कड़ी मेहनत और धैर्य का फल मिल रहा है और संक्रमण की दर में गिरावट आ रही है लेकिन मृतकों की संख्या को लेकर गंभीर होने की जरूरत है। यह इस समय उपायों को जारी रखने और इनका अनुसरण करने की जरूरत पर गौर करने की पुष्टि करता है।'' वहीं, कोविड-19 के संकट से निपटने के लिए मंत्री ने पूरे देश के स्थानीय परिषदों को 1.6 अरब पौंड नकद की मदद मुहैया कराने की घोषणा की। जेनरिक ने कहा, '' आज हम संकट के समय में दबाव का सामना कर रहे परिषदों की मदद के लिए 1.6 अरब पौंड का नया वित्तपोषण मुहैया करवा रहे हैं।'' Source :- Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read