अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

EWS आरक्षण के 'सुप्रीम' फैसले पर बिहार में घमासान, सुशील मोदी बोले- किस मुंह से सवर्णों के वोट मांगेगी RJD

EWS आरक्षण के 'सुप्रीम' फैसले पर बिहार में घमासान, सुशील मोदी बोले- किस मुंह से सवर्णों के वोट मांगेगी RJD सुप्रीम कोर्ट के EWS आरक्षण पर आए फैसले को लेकर बिहार में सियासी घमासान मच गया है। बीजेपी सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी ने संसद के दोनों सदनों में EWS आरक्षण का

EWS आरक्षण के 'सुप्रीम' फैसले पर बिहार में घमासान, सुशील मोदी बोले- किस मुंह से सवर्णों के वोट मांगेगी RJD

Article Advertisement

EWS आरक्षण के 'सुप्रीम' फैसले पर बिहार में घमासान, सुशील मोदी बोले- किस मुंह से सवर्णों के वोट मांगेगी RJD सुप्रीम कोर्ट के EWS आरक्षण पर आए फैसले को लेकर बिहार में सियासी घमासान मच गया है। बीजेपी सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि आरजेडी ने संसद के दोनों सदनों में EWS आरक्षण का विरोध किया था।

Article Advertisement

सुप्रीम कोर्ट ने इस पर मुहर लगा दी है। अब तेजस्वी यादव की पार्टी किस मुंह से सवर्णों के वोट मांगने जाएगी। बीजेपी नेता सुशील मोदी ने सोमवार को कहा कि गरीब सवर्णों के आरक्षण के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णय पर सुप्रीम कोर्ट ने भी बहुमत से मुहर लगाई है। संविधान के 103वें संशोधन के तहत जब EWS आरक्षण का प्रस्ताव लाया गया तो राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने राज्यसभा और लोकसभा दोनों सदनों में इसका विरोध किया था। सुशील मोदी ने कहा कि आरजेडी सांसदों ने इसके खिलाफ वोटिंग भी की थी। अब उसपर देश की शीर्ष अदालत ने भी मुहर लगा दी है। अब आरजेडी किस मुंह से ऊंची जातियों से वोट मांगने जाएगी। उसे जनता को जवाब देना पड़ेगा कि आरक्षण का विरोध क्यों किया था। दूसरी ओर महागठबंधन में शामिल नीतीश कुमार की जेडीयू, कांग्रेस और हिंदुस्तान आवाम मोर्चा (हम) ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। बता दें कि शीर्ष अदालत की पांच जजों वाली बेंच ने सोमवार को अहम फैसला सुनाते हुए 3-2 के मत से 10 फीसदी ईडब्ल्यूएस आरक्षण को बरकरार रखा।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read