फेसबुक से हुआ प्यार तो प्रेमी से मिलने भारत तक आ गई उज्बेकिस्तान की युवती ?
वग़ैर वीजा के अररिया जिला के भारतीय क्षेत्र में बुधवार को नेपाल से प्रवेश करने वाली तीनों उज्वैक युवतियों और दोनों भारतीय युवकों से पुलिस के बाद अब आईबी भी करेगी पूछताछ ।
Seemanchal
फेसबुक से हुआ प्यार तो प्रेमी से मिलने भारत तक आ गई उज्बेकिस्तान की युवती ?
फेसबुक से हुआ प्यार तो प्रेमी से मिलने भारत तक आ गई उज्बेकिस्तान की युवती ? वग़ैर वीजा के अररिया जिला के भारतीय क्षेत्र में बुधवार को नेपाल से प्रवेश करने वाली तीनों उज्वैक युवतियों और दोनों भारतीय युवकों से पुलिस के बाद अब आईबी भी करेगी पूछताछ । बिना वैध वीजा के नेपाल से भारतीय क्षेत्र

Article Advertisement
Article Advertisement
बिना वैध वीजा के नेपाल से भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में बुधवार को एसएसबी के द्वारा पकड़े गए तीनों उज्बेकिस्तानी युवतियों सहित दोनों भारतीय युवकों से गुरुवार को बथनाहा थाने में फारबिसगंज के डीएसपी रामपुकार सिंह ने लंबी पूछताछ की ।
अब इन लोगों से भारतीय गुप्तचर एजेंसी आईबी के अधिकारियों के द्वारा भी पूछताछ की जायेगी ।
बताते हैं की एसएसबी जवानों ने बुधवार को नेपाल से भारतीय क्षेत्र में वग़ैर वीजा के हीं प्रवेश कर रही उज्बेकिस्तान की तीन युवतियों तथा दो संदिग्ध युवकों को भारतीय सीमा क्षेत्र चकोरबा में उस वक्त हिरासत में लिया गया जब वे सभी एक ऑटो पर सवार थे ।
जिसे पथरदेवा एसएसबी बीओपी कैंप में पूछताछ उपरांत दस्तावेज के साथ एसएसबी के द्वारा बथनाहा पुलिस को सौंपा गया ।
मिली जानकारी में बताया जाता है की हिरासत में लिए गए विदेशियों में युसुपोवा डायना पेसर रावशन किजी ( 18 वर्ष ) राजाबोवा इसमिगुल पेसर सुनातुल्ला किजी ( 22 वर्ष ) राजबोवा इनोबत पेसर सुनातुल्ला ( 20 वर्ष ) फेसबुक से हुए प्यार के कथित चक्कर में भारतीय क्षेत्र में आ गयी ।
मो. इस्माइल पिता रसूल अंसारी अररिया जिले के बसमतिया वार्ड संख्या दो तथा सरोज कुमार साह बसमतिया वार्ड संख्या 8 का निवासी इन तीनों विदेशी युवतियों के साथ हिरासत में है ।
हिरासत में लिये गए विदेशी युवतियों के पास नेपाल तक का ही वीजा था।
वे बिना किसी भारतीय दस्तावेज के ही दोनों युवकों के साथ नेपाल से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर गई जो कानूनन अपराध है ।
आईबी सहित अन्य पदाधिकारियों को भी मामले की सूचना दी गई है।
जिसके पूछताछ के बाद अग्रेतर विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी।
बताया जाता है की मो. इस्माइल ने पुलिस पूछताछ में फेसबुक के माध्यम से तीनों में से एक युवती के साथ पिछले करीब 11 महीनें से प्यार करने की जानकारी दी ।
बताया की उनकी प्रेमिका अपने अन्य युवतियों के साथ उनसे हीं मिलने आया था।
इस्माइल मात्र आठ क्लास तक की हीं पढ़ाई किया है ।
नौशाद नामक दूसरा युवक बसमतिया बार्डर से करीब पांच किलोमीटर की दूरी स्थिति भुतहा में रहता है।
उसी युवक के पास आकर उज्बेकिस्तान की प्रेमिका लड़की से फेसबुक के माध्यम से उसी के भाषा में ट्रांसलेट कर उससे बात करता था ।
फिर भी पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है ।
इधर कई स्रोतों से मिल रही जानकारी में मामला सेक्स रैकेट से भी जुड़ा होने की आशंका जतायी जा रही है ।कहते हैं की इससे पहले भी बीरपुर के निकट एक विदेशी युवती को हिरासत में लिया गया था ।
इससे पहले भी कई विदेशी नागरिकों के लगातार पकड़े जाने के कारण हीं भारत - नेपाल की जोगबनी अंतरराष्ट्रीय खुली सीमा क्षेत्र में एसएसबी की तैनाती का फैसला केन्द्र सरकार ने लिया ।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
