अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Politics

शहीद दिवस पर सजाया गया मेला

शहीद दिवस पर सजाया गया मेला रूपसपुर गांव चंदवा जहां खेली गई थी खून की होली। वहां सजाया गया मेला। यहां लाशों के ढेर पर मातम नहीं बल्कि हर वर्ष मेला लगाया जाता है। बीते 22 नवंबर 1971 को रूपसपुर गांव में खून की होली खेली गई थी । इस खूनी खेल में 14 आदिवासियों का कत्लगाह रूपसपुर गांव बन गया था । यह दिन क

शहीद दिवस पर सजाया गया मेला

Article Advertisement

शहीद दिवस पर सजाया गया मेला रूपसपुर गांव चंदवा जहां खेली गई थी खून की होली। वहां सजाया गया मेला। यहां लाशों के ढेर पर मातम नहीं बल्कि हर वर्ष मेला लगाया जाता है। बीते 22 नवंबर 1971 को रूपसपुर गांव में खून की होली खेली गई थी । इस खूनी खेल में 14 आदिवासियों का कत्लगाह रूपसपुर गांव बन गया था । यह दिन क्षेत्रवासियों के लिए अविस्मरणीय अध्याय बनकर रह गया है। वहीं 22 नवंबर के दिन आदिवासी समाज के लोगों ने यहां मेला सजाया। इस अवसर पर जश्न के माहौल में आदिवासी समुदाय जहां अपने बिछुडे साथियों को याद किया वही आदिवासी युवक एवं युवतियां मेले के बहाने अपने जीवन साथी तलाश करते रहे। ज्ञात हो कि धमदाहा प्रखंड अन्तर्गत मीरगंज थाना क्षेत्र में रूपसपुर गांव के आदिवासी समुदाय इलाके के जमींदारों की लगभग 300 एकड़ जमीन पर बटाई दारी कर जीवन गुजर-बसर करते थे। कुछ वर्षों तक बटाईदारी करने के बाद भूमि सर्वे का समय आ गया। परिणामस्वरूप आदिवासियों ने जमीन पर कब्जा जमा लिया। जिससे जमींदारों एवं आदिवासियों के बीच जंग शुरू हो गई। गांव में आग लगाई गई सैकड़ों चक्र गोलियां एवं तीर धनुष के प्रहार से खून की नदियां बह गई। उसमें चौदह आदिवासी मारे गए थे। भोला पासवान शास्त्री की सरकार में मृत व्यक्तियों के आश्रितों को सरकारी नौकरी दी । इस खूनी खेल में मारे गए लोगों की याद में आदिवासियों ने शहीद स्मारक बनवाया। जिसका उद्घाटन झामुमो नेता शिबू सोरेन द्वारा 1981 ईस्वी में किया गया। उस समय से मेला को यादगार बनाने का सिलसिला हर वर्ष बदस्तूर जारी है । मेले को लेकर आदिवासी उत्साहित हैं। मेला समिति के सदस्य सहित ग्रामीणों ने बताया इस मौके पर पारंपरिक खेल तीरंदाजी में तीर कमान का करतब और फुटबॉल में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाने के लिए पहुंचेते हैं। जबकि रंगारंग कार्यक्रम में आदिवासी संस्कृति की खूबसूरती देखी जाती है। इस मेले में दूरदराज से यहां आदिवासी समुदाय के लोग पहुंचते हैं और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read