मक्का में बढ़ने लगा फॉल आर्मी का प्रकोप जिले के प्रखंडों में लगे मक्का में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप बढ़ने लगा है।
जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है।
हाल ही में कृषि विभाग ने वर्कशॉप के जरिए कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को इसके लिए प्रशिक्षित कर किसानों को जागरुक करने को कहा था।
लेकिन प्रखंडों में कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों द्वारा इसमें रुचि नहीं ली जा रही है।
रविवार को कोचाधामन प्रखंड के सोन्था में दो किसानों के 6 एकड़ में लगे मक्का की फसल में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप देखा गया।
इनमें किसान हयात सरमत का चार एकड़ व किसान नवाब का दो एकड़ फसल है।
कोचाधामन विधायक मुजाहिद आलम की पहल पर किसानों के खेतों पर पहुंचे कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. हेमंत कुमार सिंह व डा. नीरज प्रकाश ने खेतों का मुआयना कर किसानों को फॉल आर्मी वर्म की पहचान व इससे बचाव के लिए कीटनाशी का प्रयोग करने की सलाह दी।
कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि किशनगंज प्रखंड के चकला में भी मक्का के खेतों में इस वर्म का प्रकोप देखा गया है।
वैज्ञानिक द्वय ने बताया कि मक्का में फॉल आर्मी वर्म के लक्षण अंकुरित अवस्था से ही दिख जाता है।
यदि सभी आकार के लंबे व कागजी छिद्र आसपास के कुछ पौधों की पत्तियों पर दिखाई देते हैं तो फसल फॉल आर्मी वर्म से प्रभावित हो सकते हैं।
यह लक्षण फॉल आर्मी वर्म लार्वा की पहली और दूसरी इंस्टार के कारण होते हैं।
जो पत्ती की सतह को खुरच कर खाते हैं।
वैज्ञानिकों ने बताया कि फॉल आर्मी वर्म के वयस्क पतंगे तीव्र उड़ान भरनेवाले होते हैं जो मेजबान पौधों की तलाश में 100 किमी से अधिक उड़ सकते हैं।
विशिष्ट फेरोमोन जाल, फॉल आर्मी वर्म के नर पतंगों को आकर्षित करते हैं।
नर पतंगों में दो लक्षण चिन्ह होते हैं।
यानि केंद्र की ओर एक भड़कीला रंग का स्थान और अग्रपंख के शिखर भाग पर एक सफेद पैच।
संक्रमण से बचाव के लिए क्या करें: मक्का की फसल को संक्रमण से बचाव के लिए कीटनाशी का प्रयोग करना चाहिए।
पौधे निकलने के दो सप्ताह बाद पांच प्रतिशत संक्रमित पौधे होने पर पहला स्प्रे नीम बीज कर्नेल इमल्शन या एजेडिरॉक्टिन 15 सौ पीपीएम प्रति 5 मिली प्रति लीटर पानी का छिड़काव करना चाहिए।
इसके अलावा इससे अधिक संक्रमित पौधों पर इनमें से किसी रसायनिक का छिड़काव करना चाहिए।
स्रोत-हिन्दुस्तान
Seemanchal
मक्का में बढ़ने लगा फॉल आर्मी का प्रकोप
मक्का में बढ़ने लगा फॉल आर्मी का प्रकोप जिले के प्रखंडों में लगे मक्का में फॉल आर्मी वर्म का प्रकोप बढ़ने लगा है। जिससे किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें दिखने लगी है। हाल ही में कृषि विभाग ने वर्कशॉप के जरिए कृषि समन्वयक व किसान सलाहकारों को इसके लिए प्रशिक्षित कर किसानों को जागरुक करने को कहा था।

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Seemanchal
Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम, 19-20 अगस्त को बढ़ सकती है बारिश; सीमांचल में आज राहत

Seemanchal
सेवा ही धर्म: जयनगर में ‘माँ अन्नपूर्णा’ कांवड़ सेवा शिविर बना मानवता की मिसाल

Seemanchal
पूर्णिया एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट: 31 अक्टूबर तक नया एप्रन तैयार करने का लक्ष्य, एक साथ खड़े हो सकेंगे 5 विमान

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


