अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल

दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल सीतापुर (उप्र), 10 जून (भाषा) जिले के मिश्रिख थानाक्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के बाद एक मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण रामभजन के मकान की

दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल

Article Advertisement

दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत, एक घायल सीतापुर (उप्र), 10 जून (भाषा) जिले के मिश्रिख थानाक्षेत्र अंतर्गत जगदीशपुर गांव में बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के बाद एक मकान की दीवार गिरने से दो व्यक्तियों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

Article Advertisement

पुलिस ने बताया कि भारी बारिश के कारण रामभजन के मकान की दीवार गिर गयी जिसकी चपेट में आकर उनकी पत्नी रामपति (45), भतीजी मीनाक्षी और बेटा अनुज (12) बुरी तरह से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब दीवार गिरने के बाद ये लोग घर में बंधे पशुओं को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे तभी एक और दीवार उनके ऊपर गिर पड़ी। पुलिस ने बताया कि इन लोगों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख ले जाया गया जहां रामपति और मीनाक्षी की मौत हो गयी जबकि अनुज का इलाज चल रहा है । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद सीतापुर की तहसील मिश्रिख के ग्राम जगदीशपुर में हुई तेज बारिश के कारण दीवार गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को मृतकों के परिजनों को नियमानुसार अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read