किसानों से जुड़े सहकारी समिति के चुनाव प्रक्रिया में भाड़ी गड़बड़ी उजागर बीडीओ नें पहले तो मतदान तिथि बढ़ने की फैलाई अफवाह, अब मतदान से बाहर घंटे पुर्व रात को आवंटित कर दिया चुनाव चिन्ह कृषकों एवं पशुपालकों के अनहित को लेकर सरकारें तो बदनाम रही हीं है।
इन किसानों के लाभ से संदर्भित दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारणी सदस्य के निर्वाचन में भी प्रखंड निर्वाचन अधिकारी बछ्वाड़ा द्वारा हकमारी व संवेदनहीनता बरती जा रही है।
समूचे भारत में शायद हीं ऐसा कोई निर्वाचन कार्य सम्पन्न हुआ होगा , जिसमें मतदान सिर्फ चौबीस घंटे पहले अचानक रात को बुलाकर निर्वाचन अधिकारी उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया हो।
जबकि नियमानुसार मतदान से चौबीस घंटे पहले सभी प्रकार के प्रचार प्रसार को बंद कर दिया जाना होता है।
मगर बछवाड़ा प्रखंड निर्वाचन अधिकारी नें प्रखंड के सभी दुग्ध उत्पादक सहयोग सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं प्रबंध कार्यकारणी सदस्य पद के निर्वाचन के लिए होने वाले चुनाव प्रक्रिया में उक्त सारे आरोप को चरितार्थ किया है।
बताते चलें कि प्रखंड के कुल चौदह समितियों के उपरोक्त पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर नामांकन की प्रक्रिया से हीं आरोपों के घेरे में रहें हैं।
चुनाव प्रक्रिया के शुरुआती दौर से हीं उम्मीदवारों नें बीडीओ सह निर्वाचन अधिकारी पर किसी खास उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किसी खास उम्मीदवारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य साधने हेतु प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाते आ रहे हैं।
बावजूद इसके जिले के वरिय अधिकारियों सहित किसानों के हित के लिए बनाई गई सहकारिता विभाग नें भी संवेदनशीलता नहीं दिखाई।पुर्व पंचायत समिति सदस्य बिट्ट कुमार महतो सहित अन्य उम्मीदवारों नें बताया कि समूचे भारतवर्ष में शायद हीं ऐसा कोई चुनाव हुआ होगा जिसमें मतदान से सिर्फ चौबीस घंटे पहले चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया।
जबकि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकरण पटना के पत्रांक 1635/20 के अनुसार 16 अक्टुबर को मतदान कार्य सम्पन्न कराने का आदेश है।
इसके पुर्व भी उपरोक्त पद के नामांकन प्रक्रिया के दौरान भी बीडीओ के द्वारा बड़ी गड़बड़ी किए जाने का मामला सामने आया था।
निर्वाचन प्राधिकरण के द्वारा नामांकन की तिथि 4 एवं 5 अक्टूबर निर्धारित थी।
मगर नामांकन शुल्क के तौर पर मिलने वाली नाजिर रशीद काटे जाने में भी उम्मीदवारों दिग्भ्रमित करने का प्रयास किया गया।
उम्मीदवारों का आरोप था कि नाजिर सरकारी लोकसेवक के बजाय किसी खास समिति के सचिव को दिया गया था।
जहां गलत जानकारी देकर समितियों के उम्मीदवार को भ्रमित किया गया।
उम्मीदवारों नें बताया कि बीडीओ नें 8 अक्टूबर को अपने खुद के द्वारा निर्गत पत्रांक 214 को आधार एवं बिहार विधानसभा चुनाव की व्यस्तता का हवाला देकर पहले तो चुनाव की तिथि बढ़ाए जाने की अफवाह फैला दी गई।
फिर अचानक 14 अक्टूबर की रात से 15 अक्टूबर की सुबह तक चुनाव चिन्ह वितरण किया गया।
अब समस्या यह है कि शेष बचे बारह घंटे में कोई भी प्रत्याशी पुर्जा-पंपलेट का मुद्रण करवाए या चुनाव प्रचार।
बीडीओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए प्रत्याशियों चुनाव को रद्द कराने की मांग करते हुए बीडीओ पर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
Article Advertisement
Politics
किसानों से जुड़े सहकारी समिति के चुनाव प्रक्रिया में भाड़ी गड़बड़ी उजागर
किसानों से जुड़े सहकारी समिति के चुनाव प्रक्रिया में भाड़ी गड़बड़ी उजागर बीडीओ नें पहले तो मतदान तिथि बढ़ने की फैलाई अफवाह, अब मतदान से बाहर घंटे पुर्व रात को आवंटित कर दिया चुनाव चिन्ह कृषकों एवं पशुपालकों के अनहित को लेकर सरकारें तो बदनाम रही हीं है। इन किसानों के लाभ से संदर्भित दुग्ध उत्पादक सहय

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
