अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Politics

किसान आंदोलन की ‘भेंट’ चढ़ी एक और जिंदगी; आज पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

किसान आंदोलन की ‘भेंट’ चढ़ी एक और जिंदगी; आज पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई Farmer Ranjodh Singh Committed Suicide: अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धरनारत किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा। आज किसानों ने पंजाब में 3

किसान आंदोलन की ‘भेंट’ चढ़ी एक और जिंदगी; आज पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

Article Advertisement

किसान आंदोलन की ‘भेंट’ चढ़ी एक और जिंदगी; आज पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई Farmer Ranjodh Singh Committed Suicide: अंबाला में शंभू बॉर्डर पर धरनारत किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगलकर सुसाइड कर लिया है। अस्पताल में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ा। आज किसानों ने पंजाब में 3 घंटे का रेल रोको आंदोलन भी किया। Farmer Ranjodh Singh Committed Suicide : आज एक और जिंदगी किसान आंदोलन की भेंट चढ़ गई, क्योंकि शंभू बॉर्डर पर धरनारत सल्फास खाकर खुदकुशी की कोशिश करने वाले किसान रणजोध सिंह की मौत हो गई है। 14 दिसंबर को सल्फास निगलने वाले 57 साल के रणजोध ने पटियाला के राजिंदरा हॉस्पिटल में दम तोड़ा। रणजोध लुधियाना जिले के रतनहेड़ी गांव का निवासी था। किसानों को शंभू बॉर्डर से आगे जाने से रोके जाने के बाद रणजोध ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज के दौरान बुधवार सुबह 3 बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। रणजोध सिंह के परिवार में उनकी मां, पत्नी, बेटा और एक बेटी है। रणजोध कर्जदार था, जिसे चुकाने के लिए उसे अपनी जमीन बेचनी पड़ी। बची खुची जमीन पर खेती करके परिवार का गुजारा करता है। वहीं अब किसानों की मांगों का समर्थन करते हुए शंभू बॉर्डर पर धरनारत था। रणजोध पहले भी किसान आंदोलन में सक्रिय था और महीनों तक दिल्ली में धरने पर ही लंगर सेवा करता रहा। इस बार भी धरने पर बैठा था। पंजाब में रेल रोको आंदोलन बता दें कि किसान नेता सरवन सिंह पंढेर के आह्वान पर किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन चलाया। पंजाबभर में आंदोलन दोपहर को ठीक 12 बजे शुरू हो गया था, जो 3 बजे तक चलेगा। 48 जगहों पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे और ट्रेनें रोकी। किसान पटरियों और स्टेशन पर बैठ गए, जिसके चलते रेल यात्रियों को भी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पुलिस भी अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए अंबाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और RAF की टीमें तैनात हैं। जीआरपी एसएचओ धर्मवीर ने जानकारी देते हुए बताया कि किसानों ने कॉल दिया है कि आज पंजाब के इलाकों में वह रेल रोकेंगे। इसी के तहत अंबाला रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ के जवान तैनात किए गए हैं। यात्रियों को बताया जा रहा है कि पंजाब में किसानों ने ट्रेन रोकी है और अगर किसी को जल्दी है तो वह बस से जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई किसान आंदोलन के कारण 10 महीने से बंद हरियाणा-पंजाब का शंभू बॉर्डर खोलने पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। 23 दिन से एमएसपी कानून की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत पर भी अदालत विचार करेगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read