करवा चौथ आज, पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों के लिए 14 घंटे का व्रत शुरू पति पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व आज 17 अक्टूबर को देशभर में मनाया जा रहा है।
महिलाएं इस इस बार 70 साल पर रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में पति की दीघार्यु की कामना करेंगी।
Seemanchal
करवा चौथ आज, पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों के लिए 14 घंटे का व्रत शुरू
करवा चौथ आज, पतियों की लंबी उम्र के लिए सुहागिनों के लिए 14 घंटे का व्रत शुरू पति पत्नी के प्रेम का प्रतीक करवा चौथ का पर्व आज 17 अक्टूबर को देशभर में मनाया जा रहा है। महिलाएं इस इस बार 70 साल पर रोहिणी नक्षत्र के शुभ संयोग में पति की दीघार्यु की कामना करेंगी। पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाए

Article Advertisement
Article Advertisement
पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं आज पूरे दिन निर्जला व्रत रख रही हैं और शाम को चंद्रमा निकलने पर पूजा करने के बाद अन्न जल ग्रहण करेंगी।
इस व्रत में चांद को छलनी से देखने का विशेष प्रचलन है।
इस साल व्रत की समयाविधि भी करीब 14 घंटे की रहेगी।
कब होता है व्रत हिन्दू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का पर्व होता है।
इसमें भी विशेष रूप से चतुर्थी तिथि जिस दिन रात्रि में चन्द्रमा उदय होने तक रहे, उस दिन करवा चौथ का व्रत होता है।
इस दिन सुहागिन स्त्रियां प्रात: काल से ही निर्जला व्रत रखकर संध्या के समय चन्द्रमा को अर्घ्य देकर और अपने पति का दर्शन कर जल ग्रहण करके व्रत का परायण करती हैं।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार 70 सालों बाद बन रहा शुभ संयोग सुहागिनों के लिए फलदायी होगा।
इस बार रोहिणी नक्षत्र के साथ मंगल का योग बेहद मंगलकारी रहेगा।
ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद उपाध्याय के अनुसार करवा चौथ कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है।
करवा चौथ शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है।
पहला तो करवा और दूसरा चौथ।
जिसमें करवा का मतलब मिट्टी के बरतन और चौथ यानि चतुर्थी है।
इस दिन मिट्टी के पात्र यानी करवों की पूजा का विशेष महत्व है।
करवाचौथ के मौके पर महिलाएं व युवतियों मेहंदी लगवाती हैं।
चतुर्थी को दिनभर व्रत करने के बाद शाम को 16 श्रृंगार से सजकर चंद्रमा को अर्घ्य देती हैं और भगवान गणेश की पूजा करती हैं।
करवा चौथ की तिथि और शुभ मुहूर्त : तिथि : 17 अक्टूबर -चतुर्थी तिथि प्रारंभ : 17 अक्टूबर की सुबह 6:48 मिनट से -चतुर्थी तिथि समाप्त : 18 अक्टूबर को सुबह 7:29 मिनट तक -करवा चौथ व्रत का समय : 17 अक्टू. को सुबह 6:27 मिनट से रात 8:16 मिनट तक -कुल अवधि : 13 घंटे 50 मिनट -पूजा का शुभ मुहूर्त : 17 अक्टू. की शाम 5:46 मिनट से शाम 7:02 मिनट तक -कुल अवधि : 1 घंटे 16 मिनट पूजा मुहूर्त - शायं 5.50 से 7.05 बजे तक (करवा चौथ कथा का शुभ मुहूर्त) दिल्ली में चंद्रमा निकलने का समय- करवा चौथ पर सत्तर साल बाद शुभ मंगल योग पड़ रहे हैं।
पति की आयु, यश और समृद्धि के लिए रखा जाने वाला यह मंगल पर्व आज होगा।
व्रत की अवधि भी सबसे लंबी होगी।
करीब 14 घंटे का व्रत रहेगा।
इस बार उच्च राशि का चंद्रमा होने से अक्षत सुहाग के शुभ मांगलिक योग हैं।
दिल्ली में चंद्रोदय गुरुवार रात 08.19 बजे होगा।
क्यों होते हैं चंद्र दर्शन चंद्रमा को मन का कारक माना गया है।
चंद्रमा आयु, यश और समृद्धि का भी प्रतीक है।
ज्योतिषाचार्य विभोर इंदुसुत और ज्योतिषाचार्य चंद्र प्रकाश पांडेय के अनुसार, इस बार चंद्रमा अपनी उच्च राशि में है।
वह रोहिणी नक्षत्र के साथ होंगे।
रोहिणी को उनकी पत्नी कहा गया है।
करवा चौथ पर शिव परिवार की पूजा करने का विधान है।
लेकिन मुख्य रूप से गणपति की ही पूजा होती है।
विघ्नहर्ता गणेश जी को चतुर्थी का अधिपति देव माना गया है।
'मम सुखसौभाग्य पुत्रपौत्रादि सुस्थिर श्री प्राप्तये करक चतुर्थी व्रतमहं करिष्ये।' स्रोत-हिन्दुस्तान
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Seemanchal
उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

Seemanchal
नहर सूखी, पर आस्था नहीं — सीमांचल में ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर खुद बनाए छठ घाट, मोटर पंप से भरा पानी

Seemanchal
छठ पर ट्रेनों में भारी भीड़, फारबिसगंज तक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग तेज़

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
