तेज शुरुआत के बाद भारत ने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा, लंच तक दो विकेट पर 109 रन मोहाली, चार मार्च (भाषा) भारत ने तेज शुरुआत के बाद दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को यहां लंच तक दो विकेट पर 109 रन बनाए।
कप्तान रोहित शर्मा (28 गेंद में 29 रन) और मयंक अग्रवाल (49 गेंद में 33 रन) ने शुरुआती 10 ओवर के भीतर पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े लेकिन अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे।
भारत ने हालांकि सुबह के सत्र में चार रन प्रति ओवर से अधिक की गति से रन जुटाए।
लंच से पहले भारत ने 15 चौके जड़े।
बल्लेबाजी क्रम में तीसरे नंबर पर चेतेश्वर पुजारा की जगह लेने वाले हनुमा विहारी लंच के समय 30 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि अपना 100वां टेस्ट खेल रहे पूर्व कप्तान विराट कोहली 15 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।
कोहली जब मैदान पर उतरे तो दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाते हुए उनका अभिवादन किया।
कोहली ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज विश्व फर्नांडो पर सीधा चौका जड़ा।
अग्रवाल का विकेट गिरने के बाद कोहली सुबह ठीक 11 बजे बल्लेबाजी करने उतरे और अगले आधे घंटे तक वह ठोस बल्लेबाजी करते हुए नजर आए।
श्रीलंका को लाहिरू कुमारा ने रोहित को आउट करके पहली सफलता दिलाई जबकि बाएं हाथ के स्पिनर लसिथ एंबुलदेनिया ने अग्रवाल को पवेलियन भेजा।
रोहित ने अपनी अंतिम श्रृंखला खेल रहे सुरंगा लकमल का स्वागत चौके के साथ किया और फिर मिडविकेट बाउंड्री पर चौका जड़ा।
उन्होंने कुमारा पर डीप मिडविकेट पर एक और चौका मारा लेकिन इसी तेज गेंदबाज की शॉर्ट गेंद को पुल करने की कोशिश में डीप फाइन लेग पर लकमल को कैच दे बैठे।
रोहित ने अपनी पारी में छह चौके मारे।
दूसरी तरफ अग्रवाल ने भी कुछ आकर्षक बाउंड्री लगाई लेकिन एंबुलदेनिया की गेंद को चूककर पगबाधा हो गए।
एंबुलदेनिया की गेंद टर्न हुई और पहले ही सत्र में नीचे रही जिससे रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा खुश हुए होंगे।
Article Advertisement
Sports
तेज शुरुआत के बाद भारत ने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा, लंच तक दो विकेट पर 109 रन
तेज शुरुआत के बाद भारत ने सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवा, लंच तक दो विकेट पर 109 रन मोहाली, चार मार्च (भाषा) भारत ने तेज शुरुआत के बाद दोनों सलामी बल्लेबाजों के विकेट गंवाकर श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन शुक्रवार को यहां लंच तक दो विकेट पर 109 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा (28 गेंद

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
