अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Seemanchal

13 वर्षीय नाबालिग लड़की का दुष्कर्म के बाद गला रेत कर की हत्या

फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब वार्ड संख्या 7 के हल्दिया में ग्रामीणों से पता चला की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का दुष्कर्म के बाद गला रेत कर की हत्या के मामले को बजरंग दल ने गंभीरता से लिया है।     मौके पर पहुंच कर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक नीरज निराला भाजपा के जिल

13 वर्षीय नाबालिग लड़की का दुष्कर्म के बाद गला रेत कर की हत्या

Article Advertisement

फारबिसगंज प्रखंड के सिमराहा थाना क्षेत्र के औराही पूरब वार्ड संख्या 7 के हल्दिया में ग्रामीणों से पता चला की एक 13 वर्षीय नाबालिग लड़की का दुष्कर्म के बाद गला रेत कर की हत्या के मामले को बजरंग दल ने गंभीरता से लिया है।     मौके पर पहुंच कर बजरंग दल के जिला सहसंयोजक नीरज निराला भाजपा के जिला प्रवक्ता राजन तिवारी एवं प्रांत परियोजना प्रमुख स्वेताभ मिश्रा, नगर संयोजक सोनू सिंह एवं प्रखंड अध्यक्ष किशन राय ने हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस पर दबाव बनाने का निर्णय लिया है ।नीरज निराला ने कहा कि ग्रामीणों से पता चला कि 13 साल की मासूम लड़की के साथ बर्बरता पूर्वक कुकृत्य करते हुए उसकी हत्या कर दी जाती है ,यह मानवीय संवेदनाओं से परे है। हैवानियत की पराकाष्ठा को पार करने वाले ऐसे अपराधियों को जल्द से जल्द प्रशासन पकड़ कर फांसी पर चढ़ा दें । भाजपा प्रवक्ता राजन तिवारी एवं बजरंगदल ने पीड़ित परिवार को ₹11000 रूपए की आर्थिक मदद देते हुए कहा कि जिस प्रकार से विगत कुछ दिनों में अररिया जिले में रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही है यह चिंता का विषय है एवं प्रशासन की निष्क्रियता को प्रदर्शित करता है। जबकि अररिया जिले की पुलिस कप्तान खुद एक महिला है अतः उन से अनुरोध है कि इस मामले में स्पीड ट्राई चलवा कर जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करें। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर निराला, राजन तिवारी ,श्वेताभ मिश्रा एवं बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे ।वहां पर उन्होंने प्रशासन से मांग कि 48 घंटे के अंदर प्रशासन आरोपी को गिरफ्तार करें । प्रांत प्रमुख श्वेताभ मिश्रा ने कहा कि विगत कुछ दिनों पूर्व बरदाहा में भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम दिया गया था किंतु वहां पर केवल दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ था, जिस पर प्रशासन त्वरित कार्यवाही करते हुए अपराधी को गिरफ्तार भी किया था। ठीक उसी प्रकार ग्रामीणों के कथनानुसार जघन्य अपराध पर अंकुश लगाने के लिए जिला एसपी को त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी को अविलंब गिरफ्तार करें एवं इस प्रकार का मैसेज समाज में पहुंचे की ऐसे कुकृत्य करने वाले हैवान इस तरह की घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचे। मिश्रा ने कहा कि नारी को हमारे देश में देवी की तरह पूजा जाता है और उनके साथ इस प्रकार का कुकृत्य विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कतई बर्दाश्त नहीं करेगा ।ऐसी घटनाओं पर अगर प्रशासन की निष्क्रियता सामने आती है तो संगठन राज्यव्यापी आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिला सहसंयोजक नीरज निराला ने कहा कि प्रशासन अपने कर्तव्यों का निर्वहन प्रशासन ठीक ढंग से नहीं कर रही है। निराला ने कहा कि एसपी मैडम को इस मामले में संज्ञान लेना चाहिए एवं जल्द से जल्द आरोपी को गिरफ्तार करना चाहिए ।अगर इसी तरह से अपराधी प्रशासन के पकड़ से बाहर रहे तो लोगों का प्रशासन से भरोसा उठ जाएगा! जब प्रशासन इतना निष्क्रिय रहेगा तो आम जनता अपनी सुरक्षा के लिए किसके पास जाएगी !नीरज निराला ने कहा कि अगर प्रशासन जल्द से जल्द अपराधी को गिरफ्तार नहीं करती तो बजरंग दल इस मामले में डीजीपी को भी पत्र लिखेंगे। इस मौके पर विद्यार्थी प्रमुख मोनू कुशवाहा पंचायत अध्यक्ष रोशन मंडल सतीश कुमार अखिलेश यादव सुरज मंडल अभिनद चंदन राजा मुन्ना कुमार गौरव कुमार आदि उपस्थित थे । संवाददाता - विनय ठाकुर

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read