अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरीआजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार में कोसी नदी पर तैयार हो रहा देश का सबसे लंबा पुल! जल्द फर्राटा भरेंगी गाड़ियां, मिथिला-सीमांचल का सफर होगा आसानGanga Path Project: बिहार में गंगा किनारे बनेंगी 3 नई सड़कें, 219 किमी होगी लंबाई, जानिए DPR में क्या-क्या रहेगाबिहार सीमांचलः किशनगंज में अल्पसंख्यक आबादी 70 और अररिया में 40 प्रतिशत?, नई बस्तियों-धार्मिक स्थलों के तेज...Nawada News: गोविंदपुर में सीएसपी की दीवार काट 1.75 लाख की चोरी

Article Advertisement

Sports

महिला खेलों पर रोक होने पर अफगानिस्तान पुरूष टीम की मेजबानी नहीं करेंगे : क्रिकेट आस्ट्रेलिया

महिला खेलों पर रोक होने पर अफगानिस्तान पुरूष टीम की मेजबानी नहीं करेंगे : क्रिकेट आस्ट्रेलिया मेलबर्न, नौ सितंबर (भाषा) क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने गुरूवार को स्पष्ट किया कि तालिबान के शासन में महिलाओं को खेलने की अनुमति नहीं मिलने पर वे अगले महीने अफगानिस्तान पुरूष टीम की मेजबानी नहीं करेंगे । इससे पहले

महिला खेलों पर रोक होने पर अफगानिस्तान पुरूष टीम की मेजबानी नहीं करेंगे : क्रिकेट आस्ट्रेलिया

Article Advertisement

महिला खेलों पर रोक होने पर अफगानिस्तान पुरूष टीम की मेजबानी नहीं करेंगे : क्रिकेट आस्ट्रेलिया मेलबर्न, नौ सितंबर (भाषा) क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने गुरूवार को स्पष्ट किया कि तालिबान के शासन में महिलाओं को खेलने की अनुमति नहीं मिलने पर वे अगले महीने अफगानिस्तान पुरूष टीम की मेजबानी नहीं करेंगे । इससे पहले तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के उप प्रमुख अहमदुल्लाह वासिक के हवाले से मीडिया रपटों में कहा गया था कि महिलाओं के लिये क्रिकेट खेलना जरूरी नहीं है । उसने कहा था ,‘‘ यह मीडिया का युग है जिसमें फोटो और वीडियो देखे जायेंगे । इस्लाम और इस्लामी अमीरात महिलाओं को क्रिकेट या ऐसे खेल खेलने की अनुमति नहीं देता जिसमें शरीर दिखता हो ।’’ क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा,‘‘ क्रिकेट आस्ट्रेलिया दुनिया भर में महिला क्रिकेट के विकास को काफी महत्व देता है । हमारा मानना है कि खेल सबके लिये हैं और हर स्तर पर महिलाओं को भी खेलने का समान अधिकार है ।’’ इसमें कहा गया ,‘‘अगर अफगानिस्तान में महिला खेलों पर रोक की खबरें सही है तो हम होबर्ट में होने वाले इस टेस्ट की मेजबानी नहीं करेंगे । हम आस्ट्रेलिया और तस्मानिया सरकार को इस अहम मसले पर उनके सहयोग के लिये धन्यवाद देते हैं ।’’ यह मैच 27 नवंबर से होबर्ट में खेला जाना था । आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर संघ ने भी क्रिकेट आस्ट्रेलिया का समर्थन किया है । इसने कहा ,‘‘ अफगानिस्तान में जो हो रहा है, वह मानवाधिकार का मसला है । हम चाहते हैं कि राशिद खान जैसे खिलाड़ी आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलें लेकिन अगर रोया समीम और उनकी साथी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति नहीं मिलती है तो यह टेस्ट मैच नहीं होगा ।’’ इससे पहले खेलमंत्री रिचर्ड कोलबैक ने भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से मामले में दखल देने की मांग की थी ।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read