अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Seemanchal

अररिया जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

अररिया जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू फाइलेरिया रोग उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा संचालित 15 दिवसीय एमडीए यानी सर्वजन दवा सेवन अभियान का उद्घाटन गुरुवार को डीएम बैद्यनाथ यादव ने किया। अभियान की शुरुआत स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं व शिक्षकों को डीएम की उपस्थिति में दो तरह की गोलिया

अररिया जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू

Article Advertisement

अररिया जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू फाइलेरिया रोग उन्मूलन के लिए सरकार द्वारा संचालित 15 दिवसीय एमडीए यानी सर्वजन दवा सेवन अभियान का उद्घाटन गुरुवार को डीएम बैद्यनाथ यादव ने किया। अभियान की शुरुआत स्थानीय बालिका उच्च विद्यालय में छात्राओं व शिक्षकों को डीएम की उपस्थिति में दो तरह की गोलियां खिला कर हुई। समाहरणालय स्थित आत्मन हॉल में आयोजित प्रेस ब्रीफिंग के दौरान स्वास्थ्य विभाग व डब्लूएचओ के अधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में मीडिया के सहयोग की अपील करते हुए रोग व उस से बचाव के बाबत अहम जानकारियां दीं। संचालन डीपीएम रेहान अशरफ ने किया। जिला वेक्टर जनित रोग कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिंह, कार्यक्रम के राज्य स्तरीय सीएमओ डॉ रवि शंकर व डब्लूएचओ के जोनल कॉर्डिनेटर डॉ दिलीप कुमार द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक क्यूलेक्स मच्छर के काटने से फाइलेरिया रोग का खतरा होता है। ये मच्छर गंदे पानी में पनपता है। इस मच्छर को मारने की अब तक किसी दवा की खोज नहीं हुई है, पर मच्छर काटने से शरीर में प्रवेश करने वाले रोग के कीड़े को दवा के जरिया मारा जा सकता है। सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के दौरान लोगों को डीईसी व एल्बेंडाजोल यानी कृमि नाशक दवा के अलग अलग टेबलेट खिलाए जाएंगे। ये दवा घर घर भ्रमण करने वाले दल के सदस्य खिलाएंगे। प्रतिदिन हर दो सदस्यीय टीम 170 घरों का भ्रमण करेगी। जिले में कुल मिला कर 27 लाख लोगों तक 85 लाख डीईसी व 30 लाख एल्बेंडाजोल टेबलेट पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है। दलों में आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता शामिल हैं। अधिकारियों ने बताया कि ग्रामीण से लेकर जिला स्तर तक मॉनिटरिंग की व्यवस्था है। कुल 134 पर्यवेक्षक प्रतिनियुक्त किए गए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए पीएचसी व जिला स्तर पर रैपिड रिस्पांस टीम का गठन हुआ है। आम तौर पर दवा का कोई कुप्रभाव नहीं होता। पर एक प्रतिशत मामलों में सिर में चक्कर हल्के बुखार की शिकायत हो सकती है। इस अवसर पर सीएस डॉ एमएम प्रसाद, एसीएमओ डॉ एमपी गुप्ता, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विपिन कुमार यादव, जिला परिवहन पदाधिकारी सबल कुमार सहित अन्य अधिकारी व स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित थे। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read