अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

फिल्म में काम करने के लिए दोबारा जोया अख्तर से हाथ मिला सकते हैं रणवीर सिंह

फिल्म में काम करने के लिए दोबारा जोया अख्तर से हाथ मिला सकते हैं रणवीर सिंह बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर से जोया अख्तर की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। रणवीर ने जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ और ‘गली बॉय’ में काम किया है। बॉलीवुड में चर्चा है कि ज़ोया अख्तर एक फिल्म बनाने जा रही है

फिल्म में काम करने के लिए दोबारा जोया अख्तर से हाथ मिला सकते हैं रणवीर सिंह

Article Advertisement

फिल्म में काम करने के लिए दोबारा जोया अख्तर से हाथ मिला सकते हैं रणवीर सिंह बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर से जोया अख्तर की फिल्म में काम करते नजर आ सकते हैं। रणवीर ने जोया अख्तर की फिल्म ‘दिल धड़कने दो’ और ‘गली बॉय’ में काम किया है।

Article Advertisement

बॉलीवुड में चर्चा है कि ज़ोया अख्तर एक फिल्म बनाने जा रही है जिसकी स्क्रिप्ट तैयार है। कहा जा रहा है कि जोया इस फिल्म में रणवीर सिंह को कास्ट करने जा रही हैं। इसके अलावा रिपोर्ट्स आ रही हैं कि रणवीर ने ज़ोया की फिल्म में काम करने की हामी भी भर दी है। इस फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूसर करेंगे जबकि जोया अख्तर फिल्म की निर्देशक होंगी। इस फिल्म के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले खबर आई थी कि अमिताभ बच्चन की फिल्म शहंशाह का रीमेक बनाने की तैयारी चल रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म के लिए रणवीर सिंह के नाम पर मुहर लग सकता है। स्पॉटबॉय की रिपोर्ट के अनुसार डायरेक्टर टीनू आनंद ने कहा, "मैं शहंशाह की रीमेक बनाऊंगा, लेकिन पहले ये कोरोना वायरस का कहर खत्म हो जाए। मैं ये नहीं कह सकता कि इसे कब शुरू करूंगा, कब रिलीज करूंगा और रीमेक कब से शुरू होगा।'' फिल्म के रीमेक बनने के साथ ही रणवीर का नाम सामने आ रहा है। बॉलीवुड गलियारों में ऐसी खबरें हैं कि टीनू चाहते हैं कि रणवीर सिंह इस रोल को करें। हालांकि, अभी लॉकडाउन खत्म होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद फिल्म के लिए रणवीर सिंह के साथ मीटिंग जा सकती है। Source - Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read