अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Entertainment

फिल्मकार और रंगकर्मी संदीपन विमलकांत नागर का निधन

फिल्मकार और रंगकर्मी संदीपन विमलकांत नागर का निधन उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी और ब्रजभाषा में कई फिल्मों की सौगात देने वाले संदीपन विमलकांत नागर का निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। उन्होंने मथुरा स्थित अपने पैतृक आवास में शनिवार रात अंतिम सांस ली। संदीपन विमलकांत नागर हिंदी के सु

फिल्मकार और रंगकर्मी संदीपन विमलकांत नागर का निधन

Article Advertisement

फिल्मकार और रंगकर्मी संदीपन विमलकांत नागर का निधन उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुप्रसिद्ध रंगकर्मी और ब्रजभाषा में कई फिल्मों की सौगात देने वाले संदीपन विमलकांत नागर का निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। उन्होंने मथुरा स्थित अपने पैतृक आवास में शनिवार रात अंतिम सांस ली।

Article Advertisement

संदीपन विमलकांत नागर हिंदी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार एवं पद्मभूषण से सम्मानित अमृतलाल नागर के नाती तथा मशहूर फिल्म पटकथा एवं संवाद लेखिका डॉ अचला नागर के पुत्र थे। संदीपन ने अनेक नाटकों और फिल्मों का निर्देशन किया। उनके अनुज सिद्धार्थ नागर भी फिल्म निर्माता एवं निर्देशक हैं। मथुरा की नाट्य संस्था 'स्वास्तिक के संस्थापक संदीपन विमलकांत नागर को उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी सहित अनेक संस्थाओं ने पुरस्कृत किया था। उन्होंने ब्रजभाषा की पहली फिल्म 'ब्रज भूमि में कलाकार की भूमिका और 'ब्रज का बिरजू का निर्माण करने के अलावा अपने नाटकों में भी ब्रजभाषा का खासा उपयोग किया है। संदीपन नागर ने फिल्म बहुरानी, सुबह होने तक सहित कई फिल्मों का निर्देशन भी किया। HINDUSTAAN

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read