दूसरे चरण में 3 लाख से अधिक बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी आर्थिक मदद, आज 225 करोड़ ट्रांसफर करेंगे CM नीतीश दूसरे चरण के तहत 3 लाख 21793 बाढ़ प्रभावितों को आर्थिक मदद मिलेगी. सीएम नीतीश कुमार आज उनके खातों में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करेंगे. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कोसी, गंडक और बागमती समेत अन्य नदियों में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों के खातों में एक बार फिर से 7000 रुपये प्रति परिवार की दर से डीबीटी के माध्यम से राहत राशि भेजेंगे. पहले चरण में मुख्यमंत्री ने तीन अरब 6 करोड़ 97 लाख से अधिक राशि 438529 परिवार के बैंक खातों में ट्रांसफर किया था. आज दूसरे चरण में तीन लाख 21793 बाढ़ प्रभावित परिवार के बैंक खाते में 225.25 करोड़ की राशि डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर करेंगे. 7 अक्टूबर को पहले फेज के तहत राशि ट्रांसफर: पहले चरण में 11 जिलों के बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाई गई थी, जिसमें 438529 लाभुकों को 3 अरब 6 करोड़ 97 लाख 3000 की राशि डीबीटी की गयी थी. पहले चरण में मुख्यमंत्री ने जिन जिलों के बाढ़ पीड़ित को 7000 रुपये अकाउंट में भेजी थी, उसमें नालंदा, भोजपुर, सारण, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय , लखीसराय , मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और कटिहार शामिल है. सबसे अधिक 103125 भागलपुर के लाभुक शामिल थे. किन जिलों को मिली कितनी राशि?: पहले चरण के तहत नालंदा में 721 लाभुकों को 50 लाख 47 हजार, भोजपुरी में 45380 लाभुकों को 31 करोड़ 76 लाख 60 हजार, सारण में 14472 लाभुकों को 10 करोड़ 13 लाख 4 हजार, वैशाली में 36678 लाभुकों को 25 करोड़ 67 लाख 46 हजार, समस्तीपुर में 30115 लाभुकों को 21 करोड़ 8 लाख 5 हजार, बेगूसराय में 72683 लाभुकों को 50 करोड़ 87 लाख 81 हजार, लखीसराय में 8489 लाभुकों को 5 करोड़ 94 लाख 23 हजार, मुंगेर में 54612 लाभुकों को 38 करोड़ 22 लाख 84 हजार, खगड़िया में 28770 लाभुकों को 20 करोड़ 13 लाख 90 हजार, भागलपुर में 103125 लाभुकों को 72 करोड़ 18 लाख 75 हजार और कटिहार 43484 लाभुकों को 30 करोड़ 43 लाख 88 हजार रुपये ट्रांसफर हुए थे. प्रति परिवार को 7 हजार रुपये मिलेंगे: उस चरण में जो परिवार छूट गए थे उन्हें प्रति परिवार की दर से 7000 की राशि सीधे बैंक अकाउंट में भेजी जा रही है. मुख्यमंत्री आवास संकल्प में आयोजित कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार वार्ड प्रीतम को राशि भेजेंगे. कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी और आपदा प्रबंधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सुमन भी मौजूद रहेंगे. पहले और दूसरे चरण मिलाकर बिहार सरकार इस साल 532.022 करोड़ की राशि बाढ़ प्रभावित परिवारों के बैंक खाते में दे देगी.
Article Advertisement
Politics
दूसरे चरण में 3 लाख से अधिक बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी आर्थिक मदद, आज 225 करोड़ ट्रांसफर करेंगे CM नीतीश
दूसरे चरण में 3 लाख से अधिक बाढ़ प्रभावितों को मिलेगी आर्थिक मदद, आज 225 करोड़ ट्रांसफर करेंगे CM नीतीश दूसरे चरण के तहत 3 लाख 21793 बाढ़ प्रभावितों को आर्थिक मदद मिलेगी. सीएम नीतीश कुमार आज उनके खातों में ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करेंगे. पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कोसी, गंडक और बागमती समेत अन्य नदि
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
CJP का CEC Gyanesh Kumar को 48 घंटे का अल्टीमेटम, SIR को लेकर रखीं तीन बड़ी मांगें

Politics
SIR विवाद पर विपक्ष का बड़ा हमला, बिहार में फिर चुनाव कराने की मांग; चुनाव आयोग ने दिया जवाब

Politics
रात 2:30 बजे बिगड़ी तबीयत, सुबह 4 बजे नहीं रहे झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू; 56 साल की उम्र में Cardiac Arrest

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
