अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

आग लगने से दो घर जला

आग लगने से दो घर जला कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के गरगांव पंचायत के वार्ड संख्या 01 के सराय गांव में गुरुवार की रात एक परिवार के दो घरों में आग लग गई। एक घर व एक मवेशी घर में अचानक आग लग गई। जिसमें तीन मवेशी मर गए और तीन मवेशी बुरी तरह झुलस गए। अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगन

आग लगने से दो घर जला

Article Advertisement

आग लगने से दो घर जला कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के गरगांव पंचायत के वार्ड संख्या 01 के सराय गांव में गुरुवार की रात एक परिवार के दो घरों में आग लग गई। एक घर व एक मवेशी घर में अचानक आग लग गई। जिसमें तीन मवेशी मर गए और तीन मवेशी बुरी तरह झुलस गए।

Article Advertisement

अगलगी की घटना में हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। आग लगने से मबेशी घर मे बंधे मवेशियों के आग की लपटों से घिरने पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की भीड़ ने जान जोखिम में डालकर पशुशाला में बंधे तीन मवेशियों को तो बाहर निकाल लिया, जबकि तीन मवेशी आग की लपटों में जिंदा जल गए। वही दर्जनों मुर्गियां आग में जल गई। ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गुरुवार की रात लगभग 02 बजे के करीब में आसमा खातुन के छप्पर में आग लगी। आसमा के परिवार ने शोर मचाकर ग्रामीणों को मदद के लिए मौके पर बुलाया। लेकिन तबतक काफी देर हो चुकी थी। घर में रखे सामान आग की भेंट चढ़ गई थी। वही मवेशी आग की लपटों से घिरे थे । इस अग्निकांड में पीड़ित परिवार के अनुसार घर में रखे भूसा, गेहूं, चावल बेटी की शादी के लिए रखा गया जेवर एवं कपड़ा, कई हजार रुपये की नगदी समेत कई अन्य सामान जलकर नष्ट हो गया। अग्निपीड़ित ने बताया कि आगलगी की इस घटना में लगभग 02 लाख रुपये की क्षति हुए। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read