अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, सवार 10 यात्रियों ने कुदकर बचाई जान - FIRE IN ARARIA

बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, सवार 10 यात्रियों ने कुदकर बचाई जान - FIRE IN ARARIA अररिया में बीच सड़क पर एक चलती स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी. आग इतनी भीषन थी कि सवार लोगों ने कुदकर जान बचाई. देखें वीडियो. अररिया: बिहार के अररिया के कुर्साकांटा में एक चलती स्कॉर्पियो में आचा

बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, सवार 10 यात्रियों ने कुदकर बचाई जान - FIRE IN ARARIA

Article Advertisement

बिहार में बीच सड़क पर आग का गोला बनी चलती स्कॉर्पियो, सवार 10 यात्रियों ने कुदकर बचाई जान - FIRE IN ARARIA अररिया में बीच सड़क पर एक चलती स्कॉर्पियो धू-धू कर जलने लगी. आग इतनी भीषन थी कि सवार लोगों ने कुदकर जान बचाई. देखें वीडियो. अररिया: बिहार के अररिया के कुर्साकांटा में एक चलती स्कॉर्पियो में आचानक आग लग गई. आग इतनी भीषन थी कि आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई.आनन-फानन में स्कॉर्पियो पर सवार लोगों ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई. यह घटना कुर्साकांटा थानान्तर्गत कुर्साकांटा-बैरगाछी मार्ग सोनापुर के पास की है. चलती स्कॉर्पियो में लगी आग: बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो सवार जोगबनी के पिपरा गांव से अररिया प्रखंड के दभड़ा गांव जा रहे थे. इसी क्रम में सोनापुर के पास चलती गाड़ी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते स्कॉर्पियो वाहन धू-धूकर जलने लगा. घटना की सुचना कुर्साकांटा थाना पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है. कैसे लगी वाहन में आग: बता दें कि स्कॉर्पियो में करीब दस लोग सवार थे. आग लगने के दौरान सभी ने स्कॉर्पियो से कूदकर अपनी जान बचाई. वो सभी एक छेका समारोह में शामिल होने जा रहे थे. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है. वहीं वाहन चालक का कहना है कि तकनीकी खराबी होने की वजह से आग लगने की आशंका है. स्कॉर्पियो जलकर हुई राख : कुर्साकांटा थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि चलती गाड़ी में आग लगने की बात समाने आयी है. आग पर काबू पा लिया गया है. मामले की जांच की जा रही है और वाहन के अवशेष को कब्जे में ले लिया गया है. "छेका समारोह में जा रहे एक स्कॉर्पियो में अचानक कुर्साकांटा थानान्तर्गत कुर्साकांटा-बैरगाछी मार्ग सोनापुर के पास आग लग गई. स्कॉर्पियो पूरी तरह जलकर राख हो गई है. उसके अवशेष को कब्जे में ले लिया गया है."- अभिषेक कुमार, थानाध्यक्ष, कुर्साकांटा    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read