बस पहली जीत की बात है, फिर लय में आ जायेगी टीम : मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक जहीर पुणे, 10 अप्रैल (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस इस सत्र में जूझ रही है और लगातार चार शिकस्त के बाद टीम के क्रिकेट निदेशक जहीर खान को लगता है कि यह बस पहली जीत दर्ज करने की बात है जिसके बाद टीम का अभियान पटरी पर वापस आ जायेगा।
जहीर हालांकि इस बात से वाकिफ हैं कि लगातार हार से खिलाड़ियों में खुद को लेकर संदेह हो सकता है।
भारत के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर ने कहा, ‘‘अभी 11 लीग मैच और होने हैं।
हमें वापसी करनी होगी।
आपने इस टूर्नामेंट में देखा है कि टीमें लगातार हार या जीत रही हैं।
यह सिर्फ पहली जीत दर्ज करने की बात है।
’’ उन्होंने शनिवार को यहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) से मिली सात विकेट की हार के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘कभी कभार आप दबाव भरी परिस्थितियों पर खुद पर संशय करना शुरू कर देते हो।
इसलिये हमें इसे भी ध्यान रखना होगा और ग्रुप को प्रेरित बनाये रखना होगा।
’’ उन्होंने साथ ही कहा कि जो खिलाड़ी अच्छा कर रहे हैं, उन्हें टीम को जीत दिलाने की जरूरत है क्योंकि यह जीत बहुत ही महत्वपूर्ण होगी।
जहीर ने कहा, ‘‘हमें लगातार जीत दर्ज करने करने पर ध्यान लगाना होगा, लेकिन हर दिन आपका दिन नहीं हो सकता।
’’ यह पूछने पर कि टीम इस सत्र में क्यों जूझ रही है तो उन्होंने कहा, ‘‘आपको मैच के उन क्षण में सतर्क रहना होता है जिसमें मैच का रूख बदल रहा होता है।
हम बतौर टीम ऐसा नहीं कर पाये हैं।
इसलिये हमें इस पर ध्यान देना होगा।
’’ उन्होंने कहा, ‘‘जो चीजें कारगर हो रही है, उन सकारात्मक चीजों पर ध्यान देना होगा और इनसे ही आगे बढ़ना होगा।
यह लंबा सत्र है इसलिये हमें बेहतर से बेहतर होना होगा।
’’
Article Advertisement
Sports
बस पहली जीत की बात है, फिर लय में आ जायेगी टीम : मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक जहीर
बस पहली जीत की बात है, फिर लय में आ जायेगी टीम : मुंबई इंडियंस के क्रिकेट निदेशक जहीर पुणे, 10 अप्रैल (भाषा) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस इस सत्र में जूझ रही है और लगातार चार शिकस्त के बाद टीम के क्रिकेट निदेशक जहीर खान को लगता है कि यह बस पहली जीत दर्ज करने की ब

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Sports
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान फाइनल, श्रीलंका को 124 रन से हराकर टीम इंडिया ने पक्की की जगह

Sports
एशियन गेम्स 2026 में भारत की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, पाकिस्तान को 3-0 से हराकर क्वार्टरफाइनल में बनाई जगह

Sports
सुचिका तारियाल ने रचा इतिहास, Asian Games में MMA में भारत को मिला पहला पदक

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
