अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Politics

लद्दाख में 5 नए जिलों का ऐलान, केंद्र सरकार के इस फैसले के क्या हैं मायने, समझिए

लद्दाख में 5 नए जिलों का ऐलान, केंद्र सरकार के इस फैसले के क्या हैं मायने, समझिए आर्टिकल 370 की समाप्ति के समय केंद्र सरकार ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का ऐलान किया था। लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा जम्मू-कश्मीर के दो हिस्से किए जाने के बाद मिला था। Five new districts in Ladakh: क

लद्दाख में 5 नए जिलों का ऐलान, केंद्र सरकार के इस फैसले के क्या हैं मायने, समझिए

Article Advertisement

लद्दाख में 5 नए जिलों का ऐलान, केंद्र सरकार के इस फैसले के क्या हैं मायने, समझिए आर्टिकल 370 की समाप्ति के समय केंद्र सरकार ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का ऐलान किया था। लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा जम्मू-कश्मीर के दो हिस्से किए जाने के बाद मिला था।

Article Advertisement

Five new districts in Ladakh: केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख में केंद्र सरकार ने 5 नए जिलों का ऐलान किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस बारे में ऐलान किया है। नए जिलों के नाम – जांस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग हैं। इस बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ‘लद्दाख में पांच नए जिलों के निर्माण से गवर्नेंस को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। जांस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग पर अब ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। इससे सेवाओं, अवसरों को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।’ नए जिलों के ऐलान के साथ गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि लद्दाख के लोगों के लिए अपार अवसरों का लाभ सुनिश्चित करने के लिए मोदी सरकार दृढ़ प्रतिज्ञ है। जांस्कार, द्रास, शाम, नुबरा और चांगथांग के रूप में नए जिले सेवाओं और अवसरों के लाभ को उनके दरवाजे तक पहुंचाएंगे। इससे केंद्रशासित प्रदेश के हर कोने तक गवर्नेंस को पहुंचाने में मदद मिलेगी। बता दें कि आर्टिकल 370 की समाप्ति के समय केंद्र सरकार ने लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश बनाने का ऐलान किया था। लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा जम्मू-कश्मीर के दो हिस्से किए जाने के बाद मिला था। आर्टिकल 370 जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देता था, लेकिन 2019 में केंद्र सरकार ने इसे समाप्त कर दिया। अब केंद्र शासित प्रदेश के तौर पर लद्दाख सीधे गृह मंत्रालय के अधीन आता है। बता दें कि लेह में इस समय दो जिले हैं। लेह और करगिल, लेकिन पांच नए जिलों के साथ लद्दाख में अब सात जिले हो जाएंगे। लेह में छह सब डिवीजन हैं, जबकि करगिल में चार डिवीजन हैं

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read