अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

32 लाख लोगों को खिलायी जायेगी फलेरिया की दवा

32 लाख लोगों को खिलायी जायेगी फलेरिया की दवा सोमवार को जिला को फलेरिया रोग से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. बीके गोपालका और जिला कीट जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. जयप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से सदर

32 लाख लोगों को खिलायी जायेगी फलेरिया की दवा

Article Advertisement

32 लाख लोगों को खिलायी जायेगी फलेरिया की दवा सोमवार को जिला को फलेरिया रोग से मुक्ति दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा फलेरिया उन्मूलन अभियान की शुरूआत की गई। इस अवसर पर जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. बीके गोपालका और जिला कीट जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. जयप्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से सदर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हाजीपुर में लाल फीता काटकर व दवा खिलाकर अभियान की शुरूआत की ।

Article Advertisement

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने बताया कि जिला में 38 लाख 44 हजार 821 आबादी है। जिसमें से 32 लाख 6 हजार 898 को फलेरिया और कृमि रोग से निजाद पाने के लिए दवा खिलायी जायेगी। उन्होंने कहा कि अभियान की सफलता के लिए 1528 टीम को जिले के सभी सोलह प्रखंडों में तैनात किया गया है। दवा बांटने के लिए 3053 स्वास्थ्यकर्मियों को तैनात किया गया है। अभियान का बेहतर पर्यवेक्षण के लिए एक सौ पचपन पर्यवेक्षक लगाया गया है। दो वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दवा खिलाना है। दो वर्ष से नीचे और गर्भवती माताओं तथा गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को दवा नहीं खिलायी जायेगी। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष से लेकर ऊपर तक के लोगों के लिए डीईसी (डाय इथाय्ॉाल कर्वामाइजिन साइसेस) दवा की 81 लाख 70 हजार 250 टेबलेट तथा अल्बेंडाजॉल की 32लाख 6 हजार 998 टेबलेट वितरण करने का लक्ष्य निर्धारित है। मौके पर मलेरिया इंस्पेक्टर नंदकिशोर मिश्र, राजीव सिंह, जय प्रकाश महतो, कल्पना कुमारी, शशिभूषण आदि मौजूद थे। HINDUSTAAN  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read