बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट, इन शहरों से भरेंगे उड़ान Flight Planning 5.2 In Bihar: केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि उड़ान 5.2 योजना के तहत बिहार में 10 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे।
Flight Planning 5.2 In Bihar: बिहार के 10 शहरों से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी।
इन शहरों में नए एयरपोर्ट बनेंगे और फिर वहां से छोटे विमानों का परिचालन शुरू किया जाएगा।
इनमें वीरपुर, महरमा, भागलपुर, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकि नगर, रक्सौल, मोतिहारी, मधुबनी और छपरा शामिल है।
पिछले दिनों केंद्र सरकार के पास इन 10 शहरों से हवाई यात्रा शुरू करने के लिए बोलियां मिली हैं।
अब इन शहरों से हवाई यात्रा शुरू करने की संभावनाओं की तलाश शुरू कर दी गई है।
केंद्र द्वारा बिहार सरकार से इन हवाई अड्डों के विकास के लिए भूमि की उपलब्धता के संबंध में सहमति और पुष्टि प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।
राज्यसभा में केंद्र सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई।
भाजपा सांसद डॉ. भीम सिंह के राज्यसभा में पूछे गए सवाल पर नागर विमानन मंत्रालय ने कहा है कि बिहार के 10 शहरों में उड़ान 5.2 योजना के तहत एयरपोर्ट बनाने का प्रस्ताव है।
नागर विमानन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल ने बताया कि इन एयरपोर्ट से 20 से कम सीटों वाले छोटे विमानों के लिए बोलियां मिली हैं।
उड़े देश का आम नागरिक योजना के तहत बोली प्रक्रिया के दूसरे चरण में दरभंगा हवाई अड्डे की विकास के लिए पहचान की गई थी।
उड़ान योजना के तहत 8 नवंबर 2020 को हवाई अड्डे को इन ऑपरेशन कर दिया गया है।
हर 200 KM पर एक एयरपोर्ट होगा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कहा था कि बिहार में 200 किलोमीटर पर एक एयरपोर्ट होना चाहिए।
उन्होंने इस संबंध में केंद्र सरकार से अनुरोध भी किया था और सहयोग मांगा था।
राज्य सरकार अपने स्तर से भी इस लक्ष्य को लेकर पहल कर रही है।
बिहार में इस समय पटना, गया और दरभंगा से हवाई यात्रा की सुविधा मिल रही हैं।
इन तीनों शहरों से घरेलू हवाई जहाजों का परिचालन हो रहा है।
वहीं, बिहटा में एयरपोर्ट का नए सिरे से निर्माण कार्य चल रहा है।
इसके मौजूदा स्वरूप का विस्तार किया जा रहा है।
इसके लिए जमीन अधिग्रहण समेत कई जरूरी कार्य पूरे किए जा रहे हैं।
दूसरी ओर, पूर्णिया में भी एयरपोर्ट का निर्माण कार्य चल रहा है और अगले 2 साल के अंदर इसका निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है।
इसके अलावा भागलपुर और राजगीर में नए एयरपोर्ट का निर्माण प्रस्तावित है।
यहां एयरपोर्ट निर्माण को कैबिनेट की भी मंजूरी मिल गई है और जरूरी प्रोसेस भी शुरू कर दिया है।
Politics
बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट, इन शहरों से भरेंगे उड़ान
बिहार में बनेंगे 10 नए एयरपोर्ट, इन शहरों से भरेंगे उड़ान Flight Planning 5.2 In Bihar: केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि उड़ान 5.2 योजना के तहत बिहार में 10 नए एयरपोर्ट विकसित किए जाएंगे। Flight Planning 5.2 In Bihar: बिहार के 10 शहरों से हवाई यात्रा की शुरुआत होगी। इन शहरों में नए एयरपोर्ट बनेंगे

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात

Politics
कौन हैं चंद्र कुमार बोस? नेताजी सुभाष चंद्र बोस से क्या है रिश्ता, Gen-Z के लिए बनाएंगे ‘आजाद हिंद पार्टी’

Politics
संसद में सरकार-विपक्ष आमने-सामने: अमित शाह बोले- पूरी रात चर्चा को तैयार, राहुल गांधी ने मांगा इस्तीफा

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


