अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

बाढ़ में ध्वस्त दो प्रमंडलों को जोड़नेवाली मार्ग नहीं बनी

बाढ़ में ध्वस्त दो प्रमंडलों को जोड़नेवाली मार्ग नहीं बनी राज्य के दो प्रमंडल क्रमश: पूर्णिया एवं भागलपुर को जोड़नेवाली प्रधानमंत्री सड़क जर्जर रहने के कारण छह पंचायत के लगभग 17 हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है। सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान विकसित समाज के लिए जरूरी है

बाढ़ में ध्वस्त दो प्रमंडलों को जोड़नेवाली मार्ग नहीं बनी

Article Advertisement

बाढ़ में ध्वस्त दो प्रमंडलों को जोड़नेवाली मार्ग नहीं बनी राज्य के दो प्रमंडल क्रमश: पूर्णिया एवं भागलपुर को जोड़नेवाली प्रधानमंत्री सड़क जर्जर रहने के कारण छह पंचायत के लगभग 17 हजार की आबादी को आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ रही है।

Article Advertisement

सड़क, स्वास्थ्य एवं शिक्षा का महत्वपूर्ण स्थान विकसित समाज के लिए जरूरी है। राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा आमलोगों के आवागमन की सुविधा बहाल करने के लिए सड़कों की जाल बिछाई जा रही है। जबकि इन दो प्रमंडल के लोगों को भागलपुर जाने के लिए लूप लाईन के तर्ज पर कटरिया से चांयटोला, शेरमारी वाया आजमाबाद होकर इस पथ को विक्रमशिला सेतु से जोड़ा गया था। साथ ही एनएच 31 चापर चौक से खरवारटोला, चांयटोला एवं गोपालपुर होकर राष्ट्रीय राजमार्ग तेतरी से जोड़ा गया है। ताकि अगर एनएच पर जाम की समस्या हो तो यात्री आसानी से इस पथ होकर भागलपुर की यात्रा कर सकते हैं। उक्त पथ पर शेरमारी के समीप वर्ष 2017 एवं 2019 में बाढ़ के पानी का दवाब बढ़ने के कारण सड़क टूट गई थी। जिससे 8 हजार की आबादी को असमय बाढ़ का दंश झेलना पड़ा। इतना ही नहीं सड़क मरम्मति के बाद फिर इस साल उक्त स्थल पर ही पानी के दवाब से कट जाना कहीं न कहीं विभागीय उदासीनता को दर्शाता है। इसी तर्ज पर चापर से खेरवार टोला जानेवाली पथ पर पुल पुलिया व सड़क वर्ष 2017 में टूट जाने के बाद जहां मरम्मति नहीं हुई । इस वर्ष भी पुल ध्वस्त हो जाने के कारण इस परिक्षेत्र के लोगों को आवागमन के साथ-साथ फसल को मंडी में भेजने में परेशानी होती है। जिसके कारण औने-पौने दाम में किसान को अपनी फसल बेचने के लिए विवश होना पड़ता है। जिलाधिकारी पूनम के निर्देश पर बाढ़ के बाद शेरमारी कटिंग के समीप चचरी का पुल बनाकर आवागमन बहाल किया गया है। इससे लोगों को थोड़ी बहुत राहत मिली है। स्रोत-हिन्दुस्तान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read