अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Seemanchal

कटिहार में गंगा-कोसी, बरंडी और कारी कोसी का जलस्तर स्थिर, अधिकांश स्थानों पर शांत है महानंदा

Flood in Bihar: कटिहार में गंगा-कोसी, बरंडी और कारी कोसी का जलस्तर स्थिर, अधिकांश स्थानों पर शांत है महानंदा Flood in Bihar: कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शनिवार की सुबह जलस्तर 30.70 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.68 मीटर हो गया है. Flood in Bihar: कटिहार जिले के गंगा, कोसी,

कटिहार में गंगा-कोसी, बरंडी और कारी कोसी का जलस्तर स्थिर, अधिकांश स्थानों पर शांत है महानंदा

Article Advertisement

Flood in Bihar: कटिहार में गंगा-कोसी, बरंडी और कारी कोसी का जलस्तर स्थिर, अधिकांश स्थानों पर शांत है महानंदा Flood in Bihar: कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शनिवार की सुबह जलस्तर 30.70 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.68 मीटर हो गया है. Flood in Bihar: कटिहार जिले के गंगा, कोसी, बरंडी व कारी कोसी नदी के जलस्तर शनिवार को नरमी रही है. जबकि महानंदा नदी के जलस्तर अधिकांश स्थानों पर स्थिर हो गया है. हालांकि अब भी महानंदा नदी के जलस्तर में कमी के बावजूद कई स्थानों पर खतरे के निशान से भी ऊपर बह रही है. इस बीच बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर रामायणपुर में शनिवार की सुबह में 27.55 मीटर दर्ज किया गया. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 27.53 मीटर हो गया है. नदियों का जलस्तर दर्ज इसी नदी के काढ़ागोला घाट पर सुबह में जलस्तर 30.75 मीटर दर्ज किया गया है. जबकि दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.73 मीटर हो गया है. कोसी नदी के कुरसेला रेलवे ब्रिज पर शनिवार की सुबह जलस्तर 30.70 मीटर दर्ज की गयी. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 30.68 मीटर हो गया है. बरंडी नदी का जलस्तर एनएच 31 डूमर के पास शनिवार की सुबह में 31.35 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 31.34 मीटर हो गया है. जबकि कारी कोसी नदी का जलस्तर चेन संख्या 389 पर शनिवार की सुबह में 28.35 मीटर था. दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 28.34 मीटर हो गया है. महानंदा नदी के जलस्तर में उतार चढ़ाव बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल से मिली रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार की सुबह में महानंदा नदी का जलस्तर झौआ में 31.46 मीटर दर्ज किया गया है. दोपहर में यहां का जलस्तर 30.46 मीटर ही रहा. इसी नदी के बहरखाल में 31.23 मीटर था, जो 31.23 मीटर ही रहा है. कुर्सेल में शनिवार की सुबह जलस्तर 31.50 मीटर था, जो छह घंटे बाद दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 31.48 मीटर हो गया. इसी नदी के दुर्गापुर में जलस्तर 28.39 मीटर था, जो छह घंटे बाद 28.39 मीटर ही रहा है. गोविंदपुर में इस नदी का जलस्तर शनिवार की सुबह में 27.97 मीटर था. इसी दिन दोपहर में यहां का जलस्तर घटकर 27.95 मीटर हो गया है. इस नदी का जलस्तर आजमनगर व धबोल में भी शांत है. आजमनगर में इस नदी का जलस्तर 30.08 मीटर रहा है. शनिवार की दोपहर में यहां का जलस्तर 30.08 ही रहा है. धबौल में इस नदी का जलस्तर 29.45 मीटर दर्ज किया गया है. यहां का जलस्तर छह घंटे के बाद दोपहर में 29.45 मीटर ही रहा है.    

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read