अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लासयूपी- बिहार में बाढ़ से भारी तबाही, लाखों लोग हुए प्रभावित, देखें ये रिपोर्ट'कभी नहीं सोचा था CM और केंद्र में मंत्री बनूंगा', जन्मदिन पर माता-पिता को याद कर रो पड़े जीतन राम मांझी, ब...Bihar Weather Tomorrow: मानसून गया, अब शुष्क हवाओं का असर, बिहार के मौसम में आया बदलाव, जानें IMD अलर्टबिहार और यूपी में बाढ़ से भारी तबाही, कई जिलों में घुसा नदियों का पानीPatna MLC Election: अनंत सिंह के विरोध के बीच नीरज कुमार से मिले नीतीश, बोले- 'अच्छे से लड़ो और जीतो'NASA की सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बिहार की बाढ़, अंतरिक्ष से दिखा 9 दिन में गंडक का बदला हुआ रूप, आखिर क्य...एक करोड़ महिलाएं बनेंगी अब लखपति, 'समृद्ध महिला-समृद्ध बिहार' योजना के तहत मिलेगा 5-5 लाख का लोन

Article Advertisement

Sports

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धुल ने कहा, मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धुल ने कहा, मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा नॉर्थ साउंड (एंटीगा), छह फरवरी (भाषा) भारतीय कप्तान यश धुल को पता है कि अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड पांचवें खिताब के दौरान भारत की अगुआई करने के बाद उनकी जिंदगी में अब बड़े बदलाव आ सकते हैं लेकिन दिल्ली का य

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धुल ने कहा, मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा

Article Advertisement

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान धुल ने कहा, मेरा ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर रहेगा नॉर्थ साउंड (एंटीगा), छह फरवरी (भाषा) भारतीय कप्तान यश धुल को पता है कि अंडर-19 विश्व कप में रिकॉर्ड पांचवें खिताब के दौरान भारत की अगुआई करने के बाद उनकी जिंदगी में अब बड़े बदलाव आ सकते हैं लेकिन दिल्ली का यह युवा बल्लेबाज नहीं चाहता कि प्रसिद्धि और प्रशंसा से खेल से उसका ध्यान भंग हो। भारतीय टीम ने टूर्नामेंट के दौरान कई खिलाड़ियों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बावजूद शनिवार को खिताबी मुकाबले में इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार विश्व कप जीता। भविष्य की योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर धुल ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मैं सिर्फ क्रिकेट खेलना चाहता हूं। ध्यान सिर्फ खेल पर रहेगा, बाकी चीजें अपने आप होती रहेंगी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं मैच दर मैच चीजों पर ध्यान दूंगा। देखते हैं क्या होता है।’’ दिल्ली में जन्में 19 साल के धुल ने टीम के उप कप्तान और अपने साथी बल्लेबाज शेख रशीद की सराहना करते हुए कहा कि मैदान के अंदर और बाहर उनके संबंध काफी अच्छे हैं। धुल ने रशीद के बारे में कहा, ‘‘शेख रशीद मेरा सबसे अच्छा मित्र है, हम एक साथ रात्रि भोज करते हैं। जब हम फाइनल में एक साथ बल्लेबाजी कर रहे थे तो हम मैच को अंत तक ले जाना चाहते थे और पांच से सात ओवर पहले खत्म करना चाहते थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों आउट हो गए लेकिन निशांत सिंधू ने काफी अच्छी पारी खेली। मैदान पर रशीद मुझे सलाह देता रहा और इससे मुझे मदद मिली। इससे मुझे आत्मविश्वास मिला कि मैं सही फैसले कर रहा हूं।’’ भारत ने इससे पहले 2000, 2008, 2012 और 2018 में अंडर-19 विश्व कप खिताब जीता है। धुल ने सफलता का श्रेय टीम प्रयास को देते हुए कहा कि यह उनके और टीम के उनके साथियों के लिए गौरवपूर्ण लम्हा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह बड़ा लम्हा है, सभी ने अच्छा साथ दिया इसलिए टूर्नामेंट जीतना हम सभी के लिए बड़ा लम्हा है। यह टीम प्रयास का नतीजा है, खिलाड़ियों का समर्थन करना अच्छी टीम का संकेत है। ’’ धुल ने कहा, ‘‘हम सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे बढ़े। तेज गेंदबाज एशिया कप से ही हमारे लिए शानदार काम कर रहे हैं। रवि कुमार ने हमें अच्छी शुरुआत दिलाई और राज बावा ने शानदार गेंदबाजी की।’’ कप्तान ने बावा की जमकर तारीफ की जिन्होंने फाइनल में 31 रन देकर पांच विकेट चटकाने के अलावा 35 रन भी बनाए। उन्होंने कहा, ‘‘राज बावा की आलराउंडर के रूप में अहम भूमिका है। उसकी मानसिकता काफी अच्छी है और उसे अपने खेल पर भरोसा है। बावा अपनी बाउंसर से बल्लेबाजों को हैरान कर देता है। वह काफी तेज गति से गेंदबाजी करता है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read