BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Sports

मेरा ध्यान केवल तोक्यो ओलंपिक में सफल अभियान पर : रोहिदास

Published: 14/7/2021, 9:11:53 am220 viewsSeemanchal Live

मेरा ध्यान केवल तोक्यो ओलंपिक में सफल अभियान पर : रोहिदास बेंगलुरू, 13 जुलाई (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास ने कहा कि अब जबकि उनका ओलंपिक खेलों में खेलने का सपना पूरा होने वाला है तब उनका एकमात्र ध्यान तोक्यो खेलों में पदक के साथ वापसी करने पर टिका है। रोहिदास ने हॉकी इंडिया की प्रेस

मेरा ध्यान केवल तोक्यो ओलंपिक में सफल अभियान पर : रोहिदास
मेरा ध्यान केवल तोक्यो ओलंपिक में सफल अभियान पर : रोहिदास बेंगलुरू, 13 जुलाई (भाषा) भारतीय हॉकी टीम के डिफेंडर अमित रोहिदास ने कहा कि अब जबकि उनका ओलंपिक खेलों में खेलने का सपना पूरा होने वाला है तब उनका एकमात्र ध्यान तोक्यो खेलों में पदक के साथ वापसी करने पर टिका है। रोहिदास ने हॉकी इंडिया की प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मुझे यहां पहुंचने में 12 वर्ष लगे। मैं ओलंपिक टीम का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं। मेरा सबसे बड़ा सपना अब पूरा हो गया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने प्रत्येक कोच का आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मुझे एक हॉकी खिलाड़ी के रूप में तैयार करने में मदद की। मेरा ध्यान केवल तोक्यो ओलंपिक के सफल अभियान पर टिका है। हाल के सफल दौरों से निश्चित तौर पर टीम का मनोबल बढ़ा है।’’ इस 28 वर्षीय खिलाड़ी ने राष्ट्रीय टीम की तरफ से 97 मैच खेले हैं। वह ओडिशा के सुंदरगढ़ में उसी गांव के रहने वाले हैं जहां तीन बार के ओलंपियन और पूर्व भारतीय कप्तान दिलीप टिर्की का जन्म हुआ था। रोहिदास ने कहा, ‘‘उन्होंने (दिलीप टिर्की) हम कई गांव वालों को हॉकी खेल से जुड़ने के लिये प्रेरित किया। मैं जिस क्षेत्र का रहने वाला हूं वहां के लिये हॉकी एक खेल ही नहीं सामाजिक आर्थिक विकास का साधन भी है। मैं ओडिशा का पहला गैर आदिवासी हॉकी ओलंपियन हूं।’’

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read