चारा घोटाला के 950 करोड़ वसूलेगी बिहार सरकार, एक्शन मोड में सम्राट चौधरी - FODDER SCAM चारा घोटाला के 950 करोड़ की राशि वसूलने के लिए के सरकार तैयारी कर रही है. सम्राट चौधरी ने कहा कि कोर्ट तक जाया जाएगा. पटना: देश का चर्चित चारा घोटाला की राशि अब तक बिहार सरकार को वापस नहीं मिली. इस घोटाला में 950 करोड़ की राशि का गबन हुआ था. लालू यादव सहित कई लोगों को सजा भी हुई थी, लेकिन अब तक गबन हुई राशि बिहार सरकार को नहीं मिली है. अब इस राशि को लेकर बिहार सरकार गंभीर है. "सरकार सभी चीजों को देख रही है ताकि गबन हुई राशि बिहार सरकार को वापस मिल जाए. सरकार कोर्ट जाने से लेकर एजेंसियों से संपर्क साध सकती है. इसपर विचार किया जा रहा है." -सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम 29 साल बाद एक्शन में सरकार: 1996 में पटना हाईकोर्ट के निर्देश के बाद ही सीबीआई ने चारा घोटाला की जांच की थी. पटना हाईकोर्ट ने जांच के निर्देश के साथ घोटाले में गबन की गई राशि भी बिहार सरकार के खजाने में वापस लाने की जिम्मेदारी दी थी, लेकिन उसमें सीबीआई विफल रही. अब बिहार सरकार चुनावी साल में एक बार फिर से 29 साल बाद इस मुद्दे पर गंभीर दिख रही है. लालू यादव की गयी थी कुर्सी: आपकों बता दें कि चारा घोटाला देश की खूब चर्चा हुई थी. इसके कारण ही लालू प्रसाद यादव को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी थी. लेकिन जितने बड़े पैमाने पर राशि का गबन किया गया. सीबीआई उस राशि को बिहार सरकार के खजाने में वापस लाने में पूरी तरह से विफल रही. सम्राट चौधरी के अनुसार 'सरकार कोर्ट भी जा सकती है और सीबीआई को लिखने के साथ ही अन्य उपायों पर भी विचार करेगी.' इन लोगों ने उठायी थी मांग: पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के सांसद रवि शंकर प्रसाद, झारखंड के विधायक सरयू राय, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुशील कुमार मोदी सहित कई लोगों ने चारा घोटाले के उजागर करने और दोषियों को सजा दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. 'गरीब जनता का पैसा ठगा': इधर, बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि गरीब जनता का पैसा ठगा गया था. राशि वसूल करने के लिए सरकार संपत्ति को कानून के तहत कब्जा में लेने की तैयारी में है. सरकार किसी भी कीमत पर राशि वापस लेगी. ''यह स्पष्ट है कि जिन लोगों ने भी गरीब जनता का पैसा ठगा है निश्चित रूप से सरकार उस संपत्ति को कानून के दायरों के तहत अपने कब्जे में लेगी.'' -नितिन नवीन, मंत्री, बिहार सरकार क्या है मामला?: लालू यादव के मुख्यमंत्री रहते हुए 1996 में चाचा घोटाला का मामला सामने आया था. इस मामले में कुल 50 केस दर्ज किए गए थे. 1997 सीबीआई ने आरोप पत्र दाखिल किया तो लालू यादव ने इस्तीफा गेते हुए राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया था. 17 साल तक चलने वाले इस केस में 3 अक्टूबर 2013 को लालू यादव को 3 साल 6 महीने की सजा सुनाई थी. इसके बाद 24 जनवरी 2018 को तीसरे मामले में 5 साल की सजा हुई थी. कुल तीन मामलों में साढ़े 13 साल की सजा हुई थी.
Politics
चारा घोटाला के 950 करोड़ वसूलेगी बिहार सरकार, एक्शन मोड में सम्राट चौधरी - FODDER SCAM
चारा घोटाला के 950 करोड़ वसूलेगी बिहार सरकार, एक्शन मोड में सम्राट चौधरी - FODDER SCAM चारा घोटाला के 950 करोड़ की राशि वसूलने के लिए के सरकार तैयारी कर रही है. सम्राट चौधरी ने कहा कि कोर्ट तक जाया जाएगा. पटना: देश का चर्चित चारा घोटाला की राशि अब तक बिहार सरकार को वापस नहीं मिली. इस घोटाला में 950
Article Advertisement
Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Politics
कल्याण बनर्जी के बयान पर लॉकेट चटर्जी का पलटवार — "बंगाल सभी का है, बांटने की राजनीति से कुछ नहीं होगा

Politics
आदित्य ठाकरे का बड़ा आरोप: विपक्षी नेताओं ही नहीं, BJP के कई मंत्रियों के फोन भी टैप हो रहे हैं

Politics
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन. रवि ने कोलकाता के श्री मुरुगन मंदिर और श्री राम मंदिर में किए दर्शन

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
